फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two parties fight in court, accuse each other

Shahjahanpur News: कचहरी में दो पक्षों में मारपीट, एक-दूसरे पर लगाए आरोप

Sat, 23 Aug 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two parties fight in court, accuse each other
शाहजहांपुर। कचहरी में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। थाना सदर बाजार पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र की इंदिरानगर कॉलोनी निवासी उदित कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कॉलोनी निवासी राजेश व उसका बेटा मोनू उर्फ अश्वनी मिश्रा ने नौ अगस्त को उसके भाई अमन के साथ मारपीट की। इस मामले में थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
20 अगस्त को रोजाना की तरह जजी कचहरी में वकालत करने आया था। जीने पर रंजिशन दोनों ने दो साथियों के साथ हमला करते हुए मारपीट कर दी। मुकदमा वापस न लेने पर मारने की धमकी दी। इससे जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

दूसरी ओर अधिवक्ता अश्वनी मिश्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नौ अगस्त को कॉलोनी के अमन सिंह, उदित सिंह व सुधीर सिंह ने भाई अभय मिश्रा को ऑफिस जाते समय घेरकर पीटा था। जान से मारने की धमकी दी थी। तीनों ने गेट पर भी आकर धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक को लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसका वीडियो भी है। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त की सुबह पिता राजेश मिश्रा कचहरी किसी काम से आए थे। आरोप है कि उदित व अन्य दो लोगों ने पिता संग मारपीट की। वकीलों को आते देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed