{"_id":"6a0218f15a65c3dfd4059730","slug":"two-motorcyclists-attempting-to-cross-a-closed-railway-crossing-collide-with-a-train-and-sustain-serious-injuries-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-172990-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंद क्रॉसिंग से निकल रहे दो बाइक सवार ट्रेन से टकराकर गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंद क्रॉसिंग से निकल रहे दो बाइक सवार ट्रेन से टकराकर गंभीर घायल
विज्ञापन
कसरक गांव में रेलवे क्रॉसिंग पर क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। खुदागंज मार्ग पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए बंद की गई कसरक गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग से निकल रहे दो बाइक सवार युवक सोमवार को सुबह करीब नौ बजे डाउन लाइन पर जा रही अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेन करीब दस मिनट तक वहीं खड़ी रही। सूचना पाकर बरेली के बिलपुर स्टेशन से मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकें कब्जे में लेकर रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। दोनों घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
नगरा इब्राहिमपुर गांव के सत्यपाल बाइक से अपनी बीमार पत्नी रामवती को साथ लेकर उन्हें दवा दिलाने मीरानपुर कटरा आ रहे थे। क्रॉसिंग बंद देख पत्नी को नीचे उतार दिया और बाइक को झुकाकर उसे निकालने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान क्रॉसिंग के दूसरी ओर मौजूद चावरखास गांव के श्रीकृष्ण उर्फ कन्हई लाल भी अपनी पत्नी को उतारकर बाइक समेत रेलवे लाइन पार करने का प्रयास करने लगे।
इसी दौरान डाउन लाइन पर आई एक्सप्रेस ट्रेन से बाइकें टकराने से सत्यपाल और श्रीकृष्ण उर्फ कन्हई लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेन के इंजन से टकराईं दोनों बाइकें भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। करीब दस मिनट तक इंजन और उससे जुड़ी बाेगी की जांच करने के बाद ट्रेन आगे रवाना हुई। सूचना पर पहुंचे बरेली की बिलपुर रेलवे पुलिस चौकी के प्रभारी नरवीर सिंह ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया।
उन्होंने बताया कि कसरक क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन अमित की तहरीर के आधार पर दोनों घायलों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।