UP: शाहजहांपुर में 50 लाख रुपये की ई-सिगरेट बरामद, दिल्ली में होनी थी बिक्री, नेपाल के युवक समेत दो गिरफ्तार
खुटार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इस पर एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवक को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 260 डिब्बे चीन की ई-सिगरेट बरामद हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर की एसओजी और खुटार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 260 डिब्बे चाइना मार्का ई-सिगरेट बरामद कर नेपाली युवक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों नेपाल से ई-सिगरेट लेकर दिल्ली में बिक्री करने जा रहे थे। बरामद ई-सिगरेट की कीमत 50 लाख रुपये बताई गई है।
खुटार के थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पूरनपुर-खुटार हाईवे पर मोहनपुर यात्री प्रतीक्षालय के पास से नेपाल के जिला कंचनपुर के निवासी ललित सिंह और लखीमपुर खीरी के पलिया के मोहल्ला पठान पांच निवासी सोनू शर्मा उर्फ राजन को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें- पराली से कमाएं पैसा: यूपी के सभी जिलों में लागू होगा मंडी एप का मॉडल, बरेली की मंडलायुक्त ने कराया है तैयार
दोनों से 260 डिब्बों में 2600 चाइना मार्का ई-सिगरेट बरामद हुई हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि चीन से यह सिगरेट नेपाल आती है और नेपाल से वे लोग दिल्ली में जाकर बिक्री कर देते हैं। इससे उन लोगों को अच्छा मुनाफा हो जाता है। पुलिस ने बरामद ई-सिगरेट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई है।