{"_id":"67acef99538d4a251306b686","slug":"two-including-elderly-dead-one-injured-in-collision-between-pickup-and-scooter-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-137644-2025-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर पिकअप से भिड़ी स्कूटी, हादसे में बुजुर्ग समेत दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर पिकअप से भिड़ी स्कूटी, हादसे में बुजुर्ग समेत दो की मौत, एक घायल
Thu, 13 Feb 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:29 AM IST
सार
अल्हागंज क्षेत्र में बुधवार शाम बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर मऊ शाहजहांपुर मोड़ के निकट हादसा हो गया। पिकअप और इलेक्ट्रिक स्कूटी की टक्कर होने से बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
अल्हागंज में हादसे के बाद घायल को निजी वाहन से अस्पताल भेजते लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
विस्तार
बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर मऊ शाहजहांपुर मोड़ के पास पिकअप और इलेक्ट्रिक स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार हरदोई जिले के थाना पाली के गांव ढपरा निवासी 55 वर्षीय धीर सिंह व 22 वर्षीय बबलू की मौके पर ही जान चली गई। बबलू का चचेरा भाई सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक पिकअप को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
बुधवार की शाम को चचेरे-तहेरे भाई बबलू व सुशील अपने गांव के धीर सिंह के साथ रामनगरिया मोड़ पर पांचाल घाट पर आए थे। तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार थे। हुल्लापुर चौराहे के पास गांव मऊ शाहजहांपुर मोड़ पर हाईवे पर पिकअप व स्कूटी टकरा गई। बताते हैं कि इसके बाद पिकअप दो अन्य वाहनों में जा घुसा। हादसे में स्कूटी सवार धीर सिंह व बबलू की मौके पर मौत हो गई। सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक पिकअप को छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल सुशील को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने का प्रयास शुरू किया। सीएचसी पर भेजने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो निजी गाड़ी से घायल को भेजा गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। बबलू छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके माता-पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में चाचा-भतीजे घायल
गंगा स्नान कर बाइक से लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक के पहिये में सड़क पार कर रही बकरी फंस गई। हादसे में चाचा-भतीजे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मोहल्ला दोदराजपुर निवासी राहुल अपने नौ वर्षीय भतीजे ऋषि कुमार के साथ गंगा स्नान कर बाइक से बुधवार की शाम लगभग 5:30 बजे घर लौट रहे थे। तिलहर-जैतीपुर मार्ग पर मंसूरपुर गोटिया के सामने बकरी बाइक के पहिये में फंस गई। सड़क पर गिरने से दोनों घायल हो गए। कुछ देर बाद बकरी की मौत हो गई।