{"_id":"5f06187a8ebc3e63aa7c9c0c","slug":"two-fake-teachers-and-more-found-in-jalalabad-and-dadraul-shahjahanpur-news-bly4120733107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद और ददरौल में दो फर्जी शिक्षक और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद और ददरौल में दो फर्जी शिक्षक और मिले
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही एसआईटी की जांच सूची आने के बाद अब आगरा विश्वविद्यालय की फर्जी बीएड की डिग्री से नौकरी पाने वालों की सूची में बुधवार को दो शिक्षक बढ़ गए हैं। इस तरह अब तक जिले में ऐसे शिक्षकों की संख्या 18 से बढ़कर 20 हो गई है। चूंकि जांच चल रही है, इसलिए अभी और फर्जी शिक्षक सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।
अब जो दो नए शिक्षक सामने आए हैं, उनमें अशोक कुमार शर्मा जलालाबाद क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल रामपुर में तैनात हैं और नीरज शर्मा ददरौल ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल भेदपुर में सेवाएं दे रहे हैं। फिलहाल दोनों का वेतन रोक दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की जांच रिपोर्ट के बाद ही तय की जाएगी। यहां बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग में 18 शिक्षक फर्जी पाए गए थे, जिसमें से छह के पूर्णरूप से फर्जी होने की पुष्टि के बाद उन्हें 22 जून 2019 को ही बर्खास्त किया जा चुका है। जबकि 12 शिक्षकों की जांच हाईकोर्ट के आदेश पर विश्वविद्यालय से कराई जा रही है। इसमें विश्वविद्यालय जो निर्णय लेगा, उसी हिसाब से कार्रवाई तय की जाएगी।
इधर, एसआईटी जांच के दौरान विभाग को आगरा विश्वविद्यालय से बीएड कर नौकरी करने वाले सभी शिक्षकों की जांच के आदेश दे दिए गए, जिसकी जांच विभाग में रात-दिन चल रही है। इसी जांच में बुधवार देर शाम दो शिक्षक और पकड़ में आए हैं।
विज्ञापन
एसआईटी जांच के बाद जो निर्देश दिए गए थे, उसके अनुपालन में जिले में तैनात आगरा विश्वविद्यालय से बीएड करने वाले दो और शिक्षक सामने आए हैं, जिनके अनुक्रमांक विश्वविद्यालय की सूची से मिलान नहीं हो रहे हैं, इसलिए इन्हें भी फर्जीबाड़ा में ही शामिल किया गया है। अभी जांच चल रही है, इसलिए और शिक्षक भी गिरफ्त में आ सकते हैं।
राकेश कुमार, बीएसए