फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two electricity poles snapped after getting caught in a dumper; major accident averted.

Shahjahanpur News: डंपर में फंसकर टूटे बिजली के दो खंभे, बड़ा हादसा टला

Thu, 24 Sep 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two electricity poles snapped after getting caught in a dumper; major accident averted.
खुटार में टूटे बिजली के खंभे और तार। संवाद
फोटो- 30
विज्ञापन

बस करंट की चपेट में आने से बची, दो घंटे से अधिक बंद रही बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
खुटार। कस्बे में पूरनपुर हाइवे पर डंपर में फंसकर हाईटेंशन बिजली के तार और दो खंभे टूट गए। डंपर के पीछे चल रही बस करंट की चपेट में आने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया।
बुधवार सुबह पांच बजे बजरी से भरे एक डंपर में हाइवे से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार फंस गया। चालक ने डंपर को नहीं रोका तो तार और दो खंभे टूटकर जा गिरे और दो खंभे झुक गए। खंभे टूटने के समय बिजली आपूर्ति चल रही थी। तार जमीन पर गिरते ही लाइन ट्रिप हो गई। डंपर चालक वाहन सहित भाग निकला। डंपर के पीछे एक निजी बस सवारियां लेकर आ रही थी। लाइन ट्रिप न होती तो बस करंट की चपेट में आ सकती थी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कुछ देर तक वाहनों का आवागमन भी बंद रहा। विद्युत उपकेंद्र को सूचना देकर बिजली आपूर्ति शुरू न करने को कहा गया। छह बजे विद्युत निगम के कर्मचारी पहुंचे और अधिकारियों को जानकारी दी। दो घंटे से अधिक समय तक नगर के साथ ही मैलानी, कजरा, कजरा बेस्ट, जोगराजपुर और टोडरपुर फीडर की आपूर्ति ठप रही। बाद में क्षतिग्रस्त तार, खंभे सही कराए गए और बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। एसडीओ हरेंद्र राहुल ने बताया कि डंपर से तार और पोल टूटे है। पुलिस चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed