फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two day meet of RSS begins

संजय कुमार सरस्वती कॉलेज में जुटे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता

Sun, 27 Aug 2017 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Sun, 27 Aug 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
Two day meet of RSS begins
RSS
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दो दिवसीय विभाग समन्वय शिविर शुरू हुआ। शिविर में आरएसएस के साथ अन्य हिंदू संगठनों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक आलोक ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्षेत्र प्रचारक ने आरएसएस की स्थापना और उसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में काम करने के लिए समय-समय पर गठित अन्य संगठनों के बारे में जानकारी दी। बताया, वर्तमान में देश में 42 संगठन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इन संगठनों का आपस में समन्वय बना रहे, इसलिए इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। शिविर में प्रदेश के केबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज कश्यप, विभाग संघ चालक वीरेंद्र मिश्र, विभाग प्रचारक कीर्ति कुमार, विभाग कार्यवाह रवि मिश्र, जिला संघ चालक नरेंद्र देव, डॉ. रामशंकर, ओमप्रकाश, कमलेश, नरेंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र, रामजी लाल, डॉ. डालचंद्र, राजेश, भद्रपाल, हरिशंकर, कृष्ण चंद्र, संत कुमार, अभिनव तिवारी, यतींद्र, ललित श्रीवास्तव, सत्यम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed