{"_id":"6a2075f1ed7c12f00f0fc6c7","slug":"two-criminals-arrested-in-police-encounter-shot-in-the-leg-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-175220-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली
Thu, 04 Jun 2026 09:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:58 AM IST
सार
शाहजहांपुर में पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में दो बदमाशों रफीक और अकरम अली को गिरफ्तार किया। उनके पैर में गोली लगी है और एक सिपाही मुनीश भी घायल हुआ। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने 25 मई को एक महिला लक्ष्मी से चेन और मंगलसूत्र लूटा था।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर में एसओजी, सर्विलांस व थाना सदर बाजार की संयुक्त टीम ने बुधवार रात कैंट क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में महिला की चेन व मंगलसूत्र लूटने के दो आरोपी उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के थाना गदरपुर क्षेत्र के ठंडा नाला गूलरभोज निवासी रफीक व अकरम अली को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी है। सिपाही मुनीश भी बायें हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन
सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि 25 मई की सुबह 8:39 बजे कैंट क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक निवासी विवेक शुक्ला की मां लक्ष्मी बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा पाठ कर घर लौट रहीं थीं। घर के बाहर बदमाश चेन व मंगलसूत्र छीनकर भाग गए थे। एसपी सौरभ दीक्षित ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की। बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बदमाश दोबारा घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। पुलिस टीम ने सब्जी मंडी के पास चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही दोनों बदमाश पीछे मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। अकरम अली के बाएं और रफीक के दायें पैर में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, लूटे गए सामान को बेचकर मिले 21 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन