{"_id":"64caaa0325d2ef6ce70a3a94","slug":"two-constables-of-sindhauli-police-station-refusing-to-take-kanwar-yatra-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-2299-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांवड़ यात्रा ले जाने से मना कर रहे सिंधौली थाने के दो सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांवड़ यात्रा ले जाने से मना कर रहे सिंधौली थाने के दो सिपाही
विज्ञापन
पुवायां में इंस्पेक्टर को ज्ञापन देते गांव गहरा के लोग
पुवायां। सिंधौली थाने के दो सिपाहियों पर कांवड़ यात्रा निकालने से मना करने और धमकाने का आरोप है। इस संबंध में गांव गहरा के कई लोग बुधवार को सीओ से मिलने पहुंचे। सीओ के न मिलने पर इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा के जिला मंत्री आदित्य सिंह चौहान के नेतृत्व में सिंधौली के गहरा गांव के कई लोग थाने पहुंचे। गांव के लोगों ने बताया कि वह सीओ को ज्ञापन देने आए थे, लेकिन उनके न मिलने पर इंस्पेक्टर के माध्यम से सीओ के नाम ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि गांव के लोग हर वर्ष कांवड़ यात्रा पर जाते हैं। इस वर्ष भी १५ अगस्त को कांवड़ यात्रा जानी है। आरोप है कि सिंधौली थाने में तैनात सिपाही अनिल यादव और अभिषेक यादव डीजे न लगाने और कांवड़ यात्रा निकालने से मना कर रहे हैं। सिपाही उन लोगों को धमकी भी दे रहे हैं कि कांवड़ यात्रा निकालने पर जेल भेज दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अमित सिंह, प्रेमशंकर वाजपेयी, श्याम सिंह, कमलेश कुमार, सुधीर कुमार, अवधेश कुमार, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।
गांव गहरा के लोगों की शिकायत की जांच कराई जाएगी। यदि कांवड़ यात्रा परंपरागत है तो कोई समस्या ही नहीं है।
- पंकज पंत, सीओ पुवायां