फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two brothers died by drowning in the river in Shahjahanpur

नदी में डूबकर दो भाइयों की मौत: बहू लाने की तैयारी में थे रामकुमार, घर आए बेटों के शव; बेसुध हुए मां-बाप

Thu, 01 Jun 2023 06:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Jun 2023 06:32 PM IST
सार

सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के नौगवां निवासी वासुदेव और सुखदेव दोनों भाई नदी में डूब गए थे। दोनों के शव गुरुवार को जब घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता रो-रोकर बेसुध हो गए। 

विज्ञापन
Two brothers died by drowning in the river in Shahjahanpur
मृतकों के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी रामकुमार अपने बड़े बेटे सुखदेव की शादी करना चाहते थे। सुखदेव के मामा मकरंद ने लड़की देखना भी शुरू कर दी थी, लेकिन घर में बहू आने के बजाय बड़े बेटे सुखदेव (17) और छोटे पुत्र वासुदेव (16) के शव आए तो दंपती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कई बार रोते हुए दोनों बेहोश हो गए। गुरुवार शाम दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


रामकुमार के परिवार में पत्नी ऊना के अलावा बेटा सुखदेव, वासुदेव व रामसनेही व बेटी सुजाता है। वह सब्जी का ठेला लगाने के साथ मजदूरी भी करते थे। बड़ा बेटा सुखदेव 18 साल का होने वाला था। उसके मामा मकरंद ने हरदोई जिले के थाना शाहबाद के गांव अब्दुल्लागंज में सुखदेव की शादी के लिए लड़की देखी थी। 
विज्ञापन


दोनों पक्षों में बातचीत भी हुई थी। रामकुमार अगले साल बेटे की शादी करना चाहते थे। लेकिन, उससे पहले रामकुमार और ऊना देवी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा। गर्रा नदी में भैंसों को हांकने के दौरान सुखदेव व वासुदेव की डूबने से मौत हो गई। बच्चों का शव देखकर दोनों बिलख पड़े। उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताऊ ने नदी पर जाने से किया था मना

रामकुमार बुधवार को खेत पर पानी चलाने दोनों बेटों के साथ गए थे। दो घंटे पानी चलाने के बाद वासुदेव व सुखदेव को घर भेज दिया था। इस बीच उन्हें समझाया था कि जानवरों को चराने न ले जाए। रामकुमार के अनुसार, दोनों के घर आने पर उनके बड़े भाई ब्रह्मानंद ने टोका था। कहा था कि उनके साथ नदी पर जानवर लेकर चलना। फिर भी दोनों ने जानवर खोले व नदी की तरफ हांक दिए।

भाई को बचाने को नदी में कूदा था वासुदेव 

नदी के पार जानवरों के जाने पर वासुदेव हांकने के लिए नदी में उतर गया। उसके डूबने पर सुखदेव भी बचाने गया। दोनों के नदी में डूबते देखकर गोलू ने शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ लगा दी। जिसके बाद लोगों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से शवों को निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed