फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two accused arrested in kidnapping case

Shahjahanpur News: अपहरण के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Aug 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in kidnapping case
कांट। लड़कियों के अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। दोनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की लापता हो गई थी। पीड़िता के पिता ने 5 अगस्त को चंद्रसेन और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया था कि दोनों उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए और दो दिन तक एक कमरे में बंद रखा। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी चंद्रसेन को रावतपुर के नखासा बाजार जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग से दुष्कर्म के साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने मामले में पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई। वहीं, दूसरे मामले में पिता ने अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में अवनीश का नाम प्रकाश में आया। अवनीश ने दो लोगों के सहयोग से युवती का अपहरण किया। पुलिस ने आरोपी अवनीश को गुमटानी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed