फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two Accused Arrested in Brawl Outside Mosque Following Eid Prayers

Shahjahanpur News: ईद की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर मारपीट में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two Accused Arrested in Brawl Outside Mosque Following Eid Prayers
सेहरामऊ दक्षिणी। थाना परिसर से सटी मस्जिद में शनिवार को सुबह ईद की नमाज पढ़ने के बाद बाहर निकले कस्बा निवासी महताब को उनके घर के पास रहने वाले शान मोहम्मद उर्फ शानू ने अपने भाई आजम और मुस्तकीम की मदद से पकड़ कर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान नमाजियों की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद पुलिस ने दोनों पक्षों के युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इस बीच, दोनों पक्षों में सुलह-समझौता कराने के लिए कई समाजसेवी थाने पहुंचे, लेकिन विवाद का निपटारा नहीं होने पर वह सभी थाने से चले गए। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि चार दिन पहले शानू की बाइक को महताब मांगकर ले गया था। बाइक में कुछ टूट-फूट होने पर शुक्रवार की देर शाम दोनो पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर शनिवार को सुबह नमाज के बाद दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुस्तकीम और शान मोहम्मद को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed