{"_id":"673dc26ef4ceb3e414054b00","slug":"two-accused-arrested-for-attacking-disabled-person-family-in-shahjahanpur-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: दिव्यांग के परिवार से मारपीट, महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: दिव्यांग के परिवार से मारपीट, महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार
Wed, 20 Nov 2024 06:03 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 20 Nov 2024 06:03 PM IST
सार
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में दबंगों ने दिव्यांग की दीवार को गिरा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। दिव्यांग का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ कर अभद्रता भी की।
विज्ञापन
मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के एक गांव में दीवार गिराने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने दिव्यांग के घर में घुसकर परिवारवालों से मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। उससे अभद्रता की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गांव के दिव्यांग व्यक्ति ने कांट थाने में तहरीर देकर बताया कि 19 नवंबर को जागेश्वर मिश्रा, उनकी पत्नी सुनीता, उनके चचेरे भाई राजेश, सोनू ने जबरन रास्ता बनाने के लिए उनकी दीवार को गिरा दिया। विरोध करने पर आरोपी घर में घुस आए और मारपीट व गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर पत्नी के कपड़े फाड़ते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन
दिव्यांग पर किया फायर
दिव्यांग व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसके बीचबचाव करने का प्रयास करने पर जान से मारने की नीयत से तमंचा निकालकर फायर कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर आए तो आरोपी मौके से भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जागेश्वर मिश्रा और सोनू को ग्राम गुरथना से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा, कारतूस भी बरामद किया। जागेश्वर मिश्रा की पत्नी कोटेदार हैं। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने आरोपियों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने नशे में आकर गुस्से से तमंचे से फायर करने के बारे में बताया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन