फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Twin brothers caught in police encounter; shot in the legs.

Shahjahanpur News: पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए जुड़वा भाई, पैरों में लगी गोली

Fri, 12 Jun 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Twin brothers caught in police encounter; shot in the legs.
सिंधौली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। एसओजी, सर्विलांस सेल व थाना सिंधौली की संयुक्त टीम ने बुधवार रात बाबा त्रिलोकीनाथ मंदिर तिराहा रिंग रोड पर महिलाओं से कुंडल व झुमकी लूटने के मामलों का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में पीलीभीत के थाना दियूरिया कला क्षेत्र के पिररिया संजरपुर गांव निवासी जुड़वा भाइयों रामू उर्फ राम उर्फ रामचंद्र और श्यामू उर्फ श्याम को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। साथ ही एक सिपाही भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि 27 मई को पुवायां के उमरसड़ा गांव निवासी सुशीला ने झुमकी और 30 मई को पुवायां के गांव कलक्टरगंज निवासी हरिओम ने सिंधौली थाने में पत्नी के कुंडल लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों घटनास्थलों के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी। यक्ष एप एवं सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों की पहचान की।
विज्ञापन

बुधवार रात पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाबा त्रिलोकीनाथ मंदिर तिराहा पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक से रिंग रोड से खन्नौत नदी की ओर भागने लगे। बदमाशों ने खन्नौत नदी पुल से पूर्व खाली मैदान की ओर बाइक मोड़ी तो फिसलकर गिर गए। बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक गोली कांस्टेबल सुनील कुमार के हाथ को छूते हुए निकल गई। दूसरी गोली सिंधौली के प्रभारी निरीक्षक के सरकारी वाहन के शीशे पर लगी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल भिजवाया। उनके कब्जे से तीन हजार रुपये, दो जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झुमकी, दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों ने घटनाएं कबूल की हैं।
--
छह साल में जुड़वा भाइयों पर दर्ज हुए 20-20 मुकदमे
रामू और श्यामू की उम्र तकरीबन 25 साल है। दोनों पर छह साल में 20-20 मुकदमे दर्ज हुए हैं। रामू पर आर्म्स एक्ट, चोरी, दुष्कर्म, लूट में पीलीभीत व बरेली के थानों में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी श्यामू उर्फ श्याम पर चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, धोखाधड़ी, चोरी की संपत्ति रखने आदि की धाराओं में विभिन्न थानों में रिपोर्ट दर्ज हैं।

--
दो महीने में पुलिस कर चुकी दस एनकाउंटर
दो महीने में पुलिस करीब दस एनकाउंटर कर चुकी है। इसमें बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दो मामलों में सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सिंधौली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश। स्रोत: पुलिस

सिंधौली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश। स्रोत: पुलिस

सिंधौली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश। स्रोत: पुलिस

सिंधौली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा बदमाश। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed