फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tulsi-Shaligram marriage procession was taken out with great pomp

Shahjahanpur News: धूमधाम से निकाली गई तुलसी-शालिग्राम विवाह शोभायात्रा

Fri, 07 Nov 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tulsi-Shaligram marriage procession was taken out with great pomp
शाहजहांपुर में शालिग्राम तुलसी विवाह के दौरान लड्डू गोपाल के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
शाहजहांपुर। कृष्णानगर मंदिर से तुलसी शालिग्राम विवाह शोभायात्रा बृहस्पतिवार को धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान ढोल की धुन पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया।
विज्ञापन

मंदिर में वर पक्ष के कन्हैया गुप्ता व अंशुमान गुप्ता व कन्या पक्ष के वीना-विनोद सचदेव ने विवाह से पूर्व की रस्मों को निभाया। इसके बाद शोभायात्रा में ढोल की थाप व डीजे पर श्रद्धालु झूम उठे। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई। रास्ते में कई जगह पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में प्रेम नारंग, प्रधान सुशील नारंग, हरीश बजाज, महामंत्री कमलेश सचदेव, संजीव सचदेव, दीप गुप्ता, रोहिताश सचदेव, हरवंश सचदेव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

--
विधि-विधान से हुआ विवाह
शाम को कृष्णानगर मंदिर पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मंदिर में पंडित अखिलेश शास्त्री ने मंत्रोच्चारण से शालिग्राम के साथ तुलसीजी के विवाह की रस्में कराई। श्रद्धालुओं ने भजनों की रसधारा बहाई और भंडारे का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सात जोड़ों का भी हुआ विवाह

शालिग्राम-तुलसी विवाह के साथ ही मोहल्ला ताजूखेल के पवन कुमार व बरेली की ज्योति, कांशीराम कॉलोनी के सचिन श्रीवास्तव व गौहरपुरा की नेहा श्रीवास्तव का विवाह कराया गया। इसके अलावा बिजलीपुरा के अतुल जोशी व पिहानी की सपना, भटपुरा के लक्ष्मीकांत व सरायकाइयां की आरती सक्सेना, रोशनगंज के विशाल राजपूत व खुशी, हरदोई के शाहबाद के सचिन कुमार व जलालनगर की रजनी व पीलीभीत के करेली के विजय कुमार और बंडा की सीमा भी विवाह सूत्र में बंधे।

शाहजहांपुर में शालिग्राम तुलसी विवाह के दौरान लड्डू गोपाल के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद

शाहजहांपुर में शालिग्राम तुलसी विवाह के दौरान लड्डू गोपाल के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद

शाहजहांपुर में शालिग्राम तुलसी विवाह के दौरान लड्डू गोपाल के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद

शाहजहांपुर में शालिग्राम तुलसी विवाह के दौरान लड्डू गोपाल के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed