फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tuesday was the coldest day of the season...the biting cold and chill sent shivers down everyone's spine.

Shahjahanpur News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार...ठिठुरन और गलन ने छुड़ाई कंपकंपी

Wed, 07 Jan 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Tuesday was the coldest day of the season...the biting cold and chill sent shivers down everyone's spine.
मंगलवार को छाए घने कोहरे के बीच से निकलते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। सीजन का सबसे ठंडा दिन मंगलवार रहा। अधिकतम तापमान 12 डिग्री रह गया। तापमान ने दो साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। इससे पहले वर्ष 2023 में जनवरी माह में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई। इसके चलते ठिठुरन और गलन से लोगों की कंपकंपी छूट गई। तापमान में और गिरावट का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन

इस वर्ष 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। जो कि दिसंबर माह का रिकाॅर्ड तापमान रहा। मंगलवार को तापमान गिरकर 12 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले वर्ष 2023 में 11 दिसंबर को 11 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। कोहरे में दृश्यता भी 50 मीटर रह गई।
विज्ञापन

इसकी वजह से आवागमन में दिक्कत हुई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब तीन मिलीबार गिरा हुआ है और उत्तरी हवा चल रही है। इससे पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर रहेगा। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा।

मंगलवार को छाए घने कोहरे के बीच से निकलते लोग। संवाद

मंगलवार को छाए घने कोहरे के बीच से निकलते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed