{"_id":"66873071f3fa6a34970ae6e4","slug":"truck-stuck-on-highway-in-miranpur-katra-traffic-blocked-for-two-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-122068-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मीरानपुर कटरा में हाईवे पर फंसा ट्रक, दो घंटे अवरुद्ध रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मीरानपुर कटरा में हाईवे पर फंसा ट्रक, दो घंटे अवरुद्ध रहा यातायात
Fri, 05 Jul 2024 04:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा क्षेत्र में गांव इंद्रपुर के सामने हाईवे की सड़क पर हुए गड्ढे को भरवाया गया। स्रो
मीरानपुर कटरा। बेवर से पीलीभीत तक बन रहे निर्माणाधीन हाईवे की सड़क धंस जाने से ट्रक फंस गया। बुधवार रात में पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया। दो घंटे बाद हाईवे का यातायात बहाल हो सका।
बुधवार रात साढ़े नौ बजे उत्तराखंड के काशीपुर से ट्रक से चावल महाराष्ट्र के नासिक ले जाया जा रहा था। ट्रक को आसाम के जिला सिलचर के जयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दलाई चौड़ा निवासी अप्पू चला रहे थे। मैनपुरी-पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटरा क्षेत्र के ग्राम इंद्रपुर के सामने पुलिया के पास पहुंचते ही ट्रक के पहिए सड़क में धंसते चले गए।
चालक की सूझबूझ से ट्रक पलटने से बच गया। निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क में ट्रक के धंसते ही यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन को मंगवाया। जैसे-तैसे ट्रक को निकाला गया। ट्रक धंसने से हाईवे पर गहरा गड्ढा हो गया। पुलिस और एनएचएआई कॉरिडोर प्रोजेक्ट के अवर अभियंता नईम खां ने रात में ही मौके पर पहुंचकर गड्ढे को बजरी आदि डालकर भरवाया और यातायात को सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने बताया कि क्रेन से ट्रक को किनारे कर यातायात शुरू करा दिया गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम इंद्रपुर के सामने स्थित पुलिया के पास पानी से मिट्टी कट गई थी। इस कारण सड़क पर ओवरलोड ट्रक फंस गया था। इसे रात में ही सही कर दिया गया है।
नईम खां, अवर अभियंता एनएचएआई