फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck parked on Kanwar route... altercation with police, five arrested.

Shahjahanpur News: कांवड़ मार्ग पर खड़ा कर दिया ट्रक... पुलिस से नोकझोंक, पांच गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Truck parked on Kanwar route... altercation with police, five arrested.
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। कांवड़ यात्रा मार्ग पर ट्रक खड़ा कर आवागमन बाधित करने और पुलिस से नोकझोंक करने के आरोप में आरसी मिशन थाना पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रेती-हथौड़ा मार्ग स्थित मनोकरणनाथ मंदिर के पास कुछ लोगों ने ट्रक खड़ा कर दिया। इसी मार्ग से कांवड़ियों का आवागमन हो रहा था, जिससे यातायात प्रभावित होने लगा। सूचना मिलने पर आरसी मिशन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि ट्रक चालक और उसके साथी वाहन हटाने के बजाय पुलिस से उलझ गए। पुलिस ने लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी के रहने वाले कुर्बान, मोतसिम, जीशान, आफताब और रोजा के अहमदपुर निवाजपुर निवासी जिया उल रहमान को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि कांवड़ियों के मार्ग पर जबरन ट्रक खड़ा कर आवागमन बाधित किया जा रहा था। सभी आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed