फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck hits school van on highway in Shahjahanpur

Shahjahanpur: ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, नौ बच्चे घायल, हाईवे पर मची चीख-पुकार

Thu, 26 Oct 2023 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Oct 2023 05:33 PM IST
सार

मीरानपुर कटरा में नेशनल हाईवे पर ओवरटेक करते समय ट्रक ने पीछे से स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वैन में सवार नौ छात्र-छात्राएं घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया।  

विज्ञापन
Truck hits school van on highway in Shahjahanpur
परिजन की गोद में घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को स्कूली वैन को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वैन में सवार नौ बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। बच्चों को सीएचसी ले जाया गया। दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को नगरिया मोड़ के पास से पकड़ लिया।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित एसएसडीएम पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे छुट्टी हुई थी। स्कूल के 13 बच्चों को वैन में बैठाकर चालक प्रमोद घर छोड़ने के लिए रवाना हुआ था। मोहल्ला बिल्लीगंज में चार बच्चों को उनके घर पहुंचाने के बाद करीब दो बजे लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने स्कूल वैन को पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से नौ बच्चे जख्मी हो गए। घटना के बाद ट्रक को लेकर चालक शाहजहांपुर की ओर भाग गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: त्योहार स्पेशल ट्रेनों में तेजी से हो रही टिकट बुकिंग, बढ़ रही वेटिंग; बरेली से गुजरेंगी 16 गाड़ियां
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े और वैन से बच्चों को निकाला। छात्र-छात्राओं को तुरंत ही सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते मोहल्ला इस्लामनगर निवासी लविश गुप्ता की आठ वर्षीय पुत्री भूमि गुप्ता व गांव मरेना के जगतवीर गंगवार के आठ वर्षीय पुत्र अभय गंगवार को बेहोशी की हालत में बरेली रेफर कर दिया गया है। शेष का उपचार सीएचसी पर चल रहा है। रेफर किए गए बच्चों की हालत ठीक है।

इनको भी आई चोट
ट्रक की टक्कर लगने से वैन में सवार ग्राम मरेना निवासी जगतवीर गंगवार की दस वर्षीय पुत्री आरुषि गंगवार, अशोक कुमार का दस साल का बेटा ऋतिक कुमार, नीरज कुमार गंगवार की सात वर्षीय पुत्री आराधना गंगवार और आराध्या गंगवार, मोहल्ला अफरीदी निवासी सईद अहमद अंसारी की सात वर्षीय बेटी जैनम, मोहल्ला सरायं निवासी रामवीर की सात साल की पुत्री कसक वर्मा को सीएचसी पर ले जाया गया। कुछ की हालत सामान्य होने के चलते उन्हें छुट्टी दे दी गई। शेष बच्चों का प्राथमिक इलाज किया गया। हादसे के बाद बच्चे काफी घबराकर सहम गए थे।

हादसे में परिजनों में मच गई खलबली
स्कूल से छुट्टी होने के बाद आमतौर पर सभी बच्चे तीन बजे तक अपने घर पहुंच जाते हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को स्कूली वैन में हादसे के चलते अभिभावकों के पास समय से पहले फोन पहुंचा तो उनमें खलबली मच गई। अपने लाडले की चिंता में अभिभावक दौड़े हुए सीएचसी पहुंचे। हालांकि, डॉक्टर ने तबीयत ठीक होने की बात कहकर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान सीएचसी पर लोगों की भीड़ लग गई।

पुलिस ने नगरिया चौकी के पास पकड़ा ट्रक
बताते हैं कि किसी वाहन को ओवरटेक करने के फेर में ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया। पुलिस ने तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया पुलिस चौकी के पास ट्रक को पकड़ लिया। चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए वैन को टक्कर मारी। हादसे में नौ बच्चे घायल हुए हैं। चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed