फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck driver misbehaved with PTO on Lucknow-Delhi National Highway

शाहजहांपुर: हाईवे पर पीटीओ को घेरा, सरिया लेकर हमलावर हुआ ट्रक चालक, कागज मांगने पर हुआ था विवाद

Sun, 01 Jun 2025 01:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 01 Jun 2025 01:23 PM IST
सार

यात्री कर अधिकारी मोहम्मद आरिफ शनिवार की शाम करीब पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयपुरिया स्कूल के पास चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने जलालाबाद के एक ट्रक को रोका और पर्ची दिखाने को कहा। चालक ने इनकार कर दिया। फिर कांटा पर्ची भी नहीं दिखाई।

विज्ञापन
Truck driver misbehaved with PTO on Lucknow-Delhi National Highway
हाईवे पर पीटीओ को घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कागज मांगने पर ट्रक चालक यात्री कर अधिकारी मोहम्मद आरिफ पर हमलावर हो गया। गाली-गलौज करने के साथ ही उसने गिट्टी भरने वाला सरिया दिखाकर धमकाने लगा। हमलावर को देखकर पीटीओ को लौटना पड़ गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, जो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


यात्री कर अधिकारी मोहम्मद आरिफ शनिवार की शाम करीब पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयपुरिया स्कूल के पास चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने जलालाबाद के एक ट्रक को रोका और पर्ची दिखाने को कहा। चालक ने इनकार कर दिया। फिर कांटा पर्ची भी नहीं दिखाई। पीटीओ ने कांटा पर्ची नहीं दिखाने पर 40 हजार रुपये जुर्माने की बात कही। इस पर चालक हमलावर हो गया। उसने ट्रक से गिट्टी निकालने वाली सरिया निकाली और धमकाने लगा। चालक ने पीटीओ के साथ गाली-गलौज भी की। विवाद होने पर लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


हाईवे पर एक लेन पर जाम की स्थिति बनने पर यात्री कर अधिकारी को लौटना पड़ा। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें  एक व्यक्ति पीटीओ पर अंडरलोड वाहन का एक लाख का चालान करने का आरोप लगा रहा है। पीटीओ का कहना है कि गाड़ी का चालान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed