फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   truck carrying CNG cylinders caught fire on the state highway in Shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में हाईवे पर सीएनजी सिलिंडर लदे ट्रक में लगी आग, धमाकों से दहला इलाका

Sat, 23 Nov 2024 07:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Nov 2024 07:26 PM IST
सार

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार शाम को बड़ी घटना हो गई। जलालाबाद स्टेट हाईवे पर सीएनजी सिलिंडर लदे ट्रक में आग लग गई। एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिससे लोग सहम गए। 

विज्ञापन
truck carrying CNG cylinders caught fire on the state highway in Shahjahanpur
हाईवे पर आग का गोला बना ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में जलालाबाद और कांट के बीच पुरैना गांव के पास स्टेट हाईवे पर शनिवार करीब साढ़े छह बजे सीएनजी सिलिंडर लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। धमाके होने से इलाके में दहशत फैल गई। हाईवे के बीचोंबीच खड़ा ट्रक कुछ ही पलों में आग का गोला बन गया। लपटें देखकर दोनों वाहनों के पहिये थम गए। बताया गया कि चालक और क्लीनर ट्रक से कूदकर फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

सिलिंडर से लीक हुई थी गैस 
जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर से सीएनजी सिलिंडर लदा ट्रक जलालाबाद की ओर जा रहा था। राहगीरों ने बताया कि पुरैना गांव के पास ट्रक में रखे सिलिंडर से तेजी से गैस निकलने लगी। इसकी जानकारी होने पर चालक ने ट्रक रोक दिया। चालक और क्लीनर ट्रक से कूदकर भाग गए। कुछ ही देर में ट्रक आग का गोला बन गया। लगातार छह सात धमाके हुए, जिससे दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल ने आग बुझाई 
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल यूनिट मौके पर पहुंच गई। दमकल ने ट्रक में लगी आग को बुझाया। घटना से करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा है। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग भी सहम गए। जब वे मौके पर पहुंचे तो घटना का पता चला। पुलिस ने ट्रक को हाईवे से हटवाया। पूरी तरह आग बुझने के बाद यातायात सुचारू हो सका। 

खबर से संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed