फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Troubled by the usurer, the farmer hanged himself to death

Shahjahanpur News: सूदखोर से परेशान किसान ने फंदे पर लटककर दी जान

Thu, 13 Apr 2023 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the usurer, the farmer hanged himself to death
निगोही (शाहजहांपुर)। निगोही इलाके के गांव बझेरा-बझेरी निवासी किसान अनिल कुमार पाठक (57) का फंदे पर शव लटका मिला। परिजनों ने मुताबिक 50 हजार रुपये के दिए गए कर्ज के बदले सूदखोर अब छह लाख रुपये मांग रहा था। पुलिस के मुताबिक अनिल ने आत्महत्या की है, हालांकि परिवार वालों ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अनिल पाठक का शव बुधवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर उनके खेत के पास नीम के पेड़ से लटका मिला। अनिल के भाई पप्पू पाठक ने गांव के एक सूदखोर कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पप्पू के मुताबिक 2014 में अनिल ने गांव के सूदखोर से 50 हजार रुपये कर्जा लिया था। कुछ समय बाद सूदखोर ने उनकी 22 बीघा जमीन पर गन्ने की फसल बो दी थी। अपनी बेटी की शादी का हवाला देते हुए उसने फसल का अंश भी नहीं दिया था।
विज्ञापन

अगली बार अनिल के फसल लेने पर उसने छह लाख रुपये वापस करने पर जमीन देने की बात कही। पप्पू का आरोप है कि सूदखोर ने उनकी तीन बीघा जमीन को अपने नाम कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया था। बुधवार को बैनामा कराना था। आरोप है कि किसी बात से नाराज होकर सूदखोर ने अनिल की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल बेटी के लिए रिश्ता देखने जाना था
- अनिल पाठक के परिवार में पत्नी सीमा देवी, तीन बेटे व दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी रचना की शादी के लिए शुक्रवार को रिश्ता देखने जाना था। बुधवार को अनिल की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है।


अनिल ने गांव के एक व्यक्ति से रुपया उधार ले रखा था। इसी के एवज में तीन बीघा जमीन उसके नाम करना चाहते थे। रात में परिजनों से विवाद के बाद आत्महत्या की है। - अमित चौरसिया, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed