{"_id":"68e81d9c564b420b060d8751","slug":"troubled-by-a-quarrel-a-woman-jumped-into-the-garra-river-and-was-rescued-by-divers-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-154702-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कलह से परेशान महिला ने लगाई गर्रा नदी में छलांग, गोताखोरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कलह से परेशान महिला ने लगाई गर्रा नदी में छलांग, गोताखोरों ने बचाया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। घरेलू कलह के चलते बृहस्पतिवार की शाम एक महिला ने पुल से गर्रा नदी में छलांग लगा दी। नदी के पास मौजूद गोताखोरों ने महिला को बचा लिया। इस बीच पहुंची पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मामला बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे का है। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला गर्रा पुल पर पहुंची। उसने इधर-उधर देखा और फिर नदी में छलांग लगा दी। शोरशराबा होने पर वहां से गुजर रही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला को बाहर निकलवाया।
महिला को किसी तरह समझाकर शांत कराया। महिला ने बताया कि वह ससुराल वालों से परेशान हो गई है। कलह के चलते उसने यह कदम उठाया। इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार के लोगों का नाम-पता पूछा और उसके परिजनों को सूचना दी। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि घरेलू कलह के चलते महिला गर्रा नदी में कूदी थी। उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। संवाद