फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Triveni and Anand Vihar Express arrived late by six and a half hours

Shahjahanpur News: साढ़े छह घंटे की देरी से आई त्रिवेणी व आनंद विहार एक्सप्रेस

Fri, 13 Sep 2024 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 13 Sep 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Triveni and Anand Vihar Express arrived late by six and a half hours
शाहजहांपुर। आलमनगर-शाहजहांपुर रेलखंड में उमरताली-दलेलनगर के बीच ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने का असर बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। त्रिवेणी व आनंद विहार एक्सप्रेस करीब छह घंटे की देरी से आई। इनके अलावा भी तमाम ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

बरेली से लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में 13010 दून एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 5:09 की जगह 7:14 बजे आ सकी। यह ट्रेन दो घंटे चार मिनट लेट रही। 12430 लखनऊ एसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस दो घंटा देरी से सुबह 4:40 के स्थान पर 6:42 बजे आई। करीब एक घंटा की देरी से 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस का सुबह 6:49 के बजाय 7:52 बजे यहां पर आगमन हुआ। 04032 सहरसा स्पेशल फेयर पूर्वाह्न 11:20 बजे आनी थी, लेकिन करीब तीन घंटे की देरी से दोपहर 2:16 बजे आ सकी।
विज्ञापन

15076 शक्तिनगर टनकपुर एक्सप्रेस को छह घंटा 34 मिनट की देरी से चलाया गया। इसके यहां आने का समय दोपहर 12:31 बजे है, जोकि शाम 7:05 बजे आई। 15910 अवध-आसाम एक्सप्रेस दोपहर 1:46 की बजाय 7:23 बजे यहां पर आई। यह पांच घंटा 42 मिनट की लेट रही। 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस बरेली से निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



लखनऊ से बरेली की तरफ जाने वली ट्रेन संख्या 14235 बरेली एक्सप्रेस लगभग डेढ घंटे की देरी से सुबह 9:43 के स्थान पर 11:15 बजे आई। 04031 आनंद विहार टर्मिनल साढ़े छह घंटे लेट रही। इसका शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आने का समय सुबह 9:00 है, लेकिन अपराह्न 3:32 बजे आ सकी। 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही।


स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि बुधवार को लखनऊ से बरेली को जाने वाली ट्रेनें बृहस्पतिवार को वापसी के दौरान अपने निर्धारित समय के बाद ही आ सकी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed