{"_id":"62474b2fc59ab179d14c0340","slug":"tripping-increased-at-power-substations-of-kakra-kalan-and-gadiana-shahjahanpur-news-bly4800533170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककरा कलां और गदियाना के बिजली उपकेंद्रों पर बढ़ी ट्रिपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककरा कलां और गदियाना के बिजली उपकेंद्रों पर बढ़ी ट्रिपिंग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की लाइनों पर भार भी बढ़ने लगा है। इस कारण बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद से शुक्रवार दोपहर तक 33 केवी विद्युत उपकेंद्रों के कई फीडरों की हाईटेंशन लाइनों पर ट्रिपिंग और जंपर जलने की समस्या बनी रही। इस कारण ककराकलां और निगोही रोड पर गदियाना स्थित उपकेंद्रों से संबंधित इलाकों में बार-बार बत्ती गुल हुई। जिन इलाकों में जंपर जले, वहां बिजली आपूर्ति शुरू होने में समय लगने से तमाम घरों में पानी का संकट पैदा हो गया।
विद्युत निगम के अभियंता शहर के सभी उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर ओवरलोडिंग की समस्या खत्म होने का दावा करते हैं। इसके बावजूद जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, अभियंताओं के दावे खोखले साबित होने लगे हैं। अब घरों से लेकर सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पंखे, कूलर, एयर कंडीशनर आदि चलने लगे हैं। इसलिए, बिजली की खपत बढ़ने के साथ 11 केवी हाईटेंशन लाइनें भी गर्म होकर बंद होने लगी हैं। लाइनों पर ओवरलोडिंग की समस्या घनी आबादी वाले इलाकों में ज्यादा हो रही है।
हालांकि, बृहस्पतिवार शाम से रात नौ बजे के बाद तक बिजली आपूर्ति सामान्य बनी रही, लेकिन बाद में बिजली की आंख मिचौनी शुरू हो गई। जब लोगों के सोने का समय हुआ तो बिजली संकट बढ़ने लगा। ककरा कलां के आनंदपुरम फीडर की बिजली गड़बड़ाई तो उससे जुड़े आजादपुरम, विश्वकर्मा चौक, मदराखेल, तिलहरजई, अलीजई (आंशिक), लोहारों का चौराहा, बीबीजई आदि इलाकों में बत्ती गुल होने लगी। उधर, सुभाषनगर, ईदगाह तिराहा, हद्दफ, प्रोफेसर कॉलोनी, पीली मस्जिद आदि क्षेत्रों में रात से सुबह तक बिजली व्यवधान बना रहा।