फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Triple trouble of scorching sun, dust, and traffic jams brings traffic to a halt on Jail Road.

Shahjahanpur News: धूप-धूल और जाम का तिहरा संकट, जेल रोड पर थमी रफ्तार

Thu, 11 Jun 2026 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Triple trouble of scorching sun, dust, and traffic jams brings traffic to a halt on Jail Road.
इस्लामिया कॉलेज के पास जाम खुलवाते यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह यादव। संवाद
शाहजहांपुर। आग उगलते सूरज और गर्म हवा के साथ उड़ती धूल के बीच घर से बाहर निकले लोगों को जेल रोड पर जाम से जूझना पड़ा। ढाई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। इस बीच डीएम की गाड़ी भी जाम में फंस गई। यातायात निरीक्षक जाम खुलवाते रहे लेकिन वह बढ़ता ही चला गया।
विज्ञापन

जेल रोड पर पूर्वाह्न 11 बजे से ही जाम की स्थिति बनने लगी। लोग किसी तरह लिंक मार्ग का सहारा लेकर अपने गंतव्य के लिए पहुंचे। दोपहर 12 बजे इस्लामिया इंटर कॉलेज से सिपाही भर्ती परीक्षा छूटने के बाद स्थिति और भयावह हो गई। ई-बस, ई-रिक्शा, बाइक, कार समेत अनगिनत वाहन जाम में फंस गए।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह भी अपने काफिले के साथ गुजरे तो उनकी गाड़ी भी फंस गई। डीएम के सुरक्षाकर्मी तुरंत बाहर निकल आए और गाड़ी को पास कराने के प्रयास में जुटे। दूसरी ओर यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह यादव ने भी हाथ में माइक लेकर आड़े-तिरछे वाहनों को सीधा कराकर किसी तरह गाड़ी को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी आमजन को राहत नहीं मिल सकी। लोग जाम में फंसे रहे। अभ्यर्थी केंद्र से स्टेशन जाने के लिए निकले, लेकिन जाम में फंसने के चलते त्रिवेणी एक्सप्रेस छूट गई। करीब डेढ़ बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे लाल इमली चौराहा पर जाम की स्थिति बन गई। यहां पर पुलिया खोदाई के कारण आधा मार्ग बंद है। यहां पर लंबी कतार लग गई।
--
लिंक रास्ते बने सहारा, वहां भी घुसे ई-रिक्शा
जेल रोड के जाम होने के कारण लोगों ने लिंक मार्ग का सहारा लिया। लिंक मार्ग से बहादुरगंज उपकेंद्र के पास पहुंचे तो वहां बुध बाजार के कारण बाइकों की रफ्तार धीमी पड़ गई। दूसरी ओर अन्य लिंक मार्ग पर भी ई-रिक्शा गुजरने से दुश्वारियों से जूझना पड़ा।

--
जेल रोड पर भंडारा और शरबत वितरण चल रहा था। इसके चलते कुछ देर जाम की स्थिति बनी थी। मैं खुद मौके पर पहुंचा और जाम खुलवाया था। भंडारे के आयोजकों को भी समझाया।
- शुभम वर्मा, सीओ यातायात

इस्लामिया कॉलेज के पास जाम खुलवाते यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह यादव। संवाद

इस्लामिया कॉलेज के पास जाम खुलवाते यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह यादव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed