फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tricolor being held captive in the district jail

जिला कारागार में बंदी बना रहे तिरंगा झंडे

Mon, 01 Aug 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tricolor being held captive in the district jail
शाहजहांपुर की जिला कारागार में झंडे तैयार करते बंदी संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिला कारागार में बंदी भी हर घर तिरंगा उत्सव मुहिम से जुड़ गए हैं। महिला और पुरुष बंदियों को 6500 तिरंगे बनाने का लक्ष्य दिया गया। बंदियों के द्वारा बनाए गए तिरंगे झंडे आमजन के साथ ही जिला प्रशासन को भेंट किए जाएंगे।
विज्ञापन

15 अगस्त से पहले हर घर पर तिरंगा लगाने के लिए शासन ने उत्सव शुरू किया है। तिरंगे को घर-घर तक पहुंचाने के लिए हर विभाग को जिम्मेदारी दी गई। इसी क्रम में जिला कारागार के बंदी भी तिरंगे को बनाने में जुटे हैं। जेल की मांग पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री वीपी गोल्डी ने 6500 तिरंगे बनाने के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन

उसके बाद जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने तिरंगा को बनाने के लिए देशभक्ति से परिपूर्ण उत्साही बंदियों को तलाश किया। उन्होंने सात महिला व 12 पुरुष बंदियों को तिरंगा बनाने के काम में जुटाया। जेल के सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र में झंडा बनाने के काम में महिला बंदियों के बच्चे भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल के सामने स्टाल लगाकर राहगीरों को देंगे तिरंगे
हर घर तिरंगा उत्सव के लिए जेल अधीक्षक मिजाजी लाल जिला कारागार के सामने स्टाल लगवाने की तैयारी में हैं। तिरंगे तैयार होने के बाद स्टाल लगाकर राहगीरों को बांटे जाएंगे। इसके अलावा सभी अधिकारियों, स्टाफ व प्रशासन को भी नि:शुल्क भेंट किए जाएंगे।

राखी भी बनाएंगे बंदी
देश की शान तिरंगे को तैयार कर रहे बंदी रक्षाबंधन के लिए राखी भी तैयार करेंगे। जेल प्रशासन का प्रयास है कि तिरंगे का कार्य जल्द ही पूरा हो जाएं। उसके बाद राखी बनाने में बंदियों को लगाया जाएगा।
बंदी अपने हाथ से तिरंगा बनाकर गर्व महसूस कर रहे हैं। महिला और पुरुष बंदी तिरंगे को तय समय में तैयार कर लेंगे। -मिजाजी लाल, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed