{"_id":"695967de15ce100dfa088286","slug":"tributes-were-paid-to-savitribai-phule-by-offering-flowers-at-her-portrait-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-162042-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सपा कार्यालय पर सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते पदाधिकारी।
शाहजहांपुर। भारत की प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले की जयंती शनिवार को श्रद्धा से मनाई गई। मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित सपा कार्यालय पर उनके चित्र पर पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।
गोष्ठी में जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर वर्ष 1848 में पुणे में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला। शिक्षा के माध्यम से दलितों, महिलाओं व वंचितों के सशक्तीकरण के लिए जीवन समर्पित किया। पूर्व विधायक अवधेश वर्मा, राजेश यादव, रोशन लाल वर्मा, रामसूरत यादव, विजय सिंह, सैयद रिजवान अहमद, ज्योत्सना कश्यप आदि मौजूद रहे।
पंचशील सोशल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने निगोही रोड स्थित अशोक पार्क में भारत की प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन
अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की क्रांति ज्योति थीं। जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, भगवत राम, राजीव वर्मा, ज्वाला प्रसाद, बुधपाल सिंह, मातादीन वर्मा आदि मौजूद रहे।
पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्ष राजू बग्गा ने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रखर शर्मा, सुमित शुक्ला, ऋतिक वर्मा, रोहित वाल्मीकि, सर्वेश आदि मौजूद रहे।
--
धरनास्थल पर मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती
तिलहर। भारतीय कृषक दल के कार्यकर्ताओं ने छुट्टा पशु पकड़कर गोशाला भेजे जाने सहित किसान हित की 15 सूत्री मांगों को लेकर शहीद कुटीर पर शनिवार को 13वें दिन भी धरना जारी रखा। इस मौके पर दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव भी मौजूद रहे। इस मौके पर धरनास्थल पर ही प्रख्यात समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। इस मौके पर दामोदर दास गंगवार, सेवानिवृत्त सैनिक जगदीश गंगवार, आचार्य विजय पाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बहोरन लाल राठौर आदि ने उनके योगदान का भावपूर्ण स्मरण किया। संवाद

![]()