फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tribute to martyr Ramesh Chandra on Kargil Vijay Diwas

Shahjahanpur News: कारगिल विजय दिवस पर बलिदानी रमेश चंद्र को किया नमन

Sun, 27 Jul 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Tribute to martyr Ramesh Chandra on Kargil Vijay Diwas
अमर बलिदानी रमेश चंद्र के गांव काबिलपुर में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व सैनिक। स्रोत: विभाग
तिलहर। द रेनेसा अकादमी में कारगिल शहीदों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और जिला प्रभारी सुरेश चंद्र राणा ने मदनापुर के काबिलपुर गांव में जाकर अमर बलिदानी रमेश चंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल में शहीद हुए वीर सैनिकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। सूबेदार मेजर एमएम वर्मा, सूबेदार मेजर दिनेश अवस्थी, सूबेदार मेजर रवि प्रकाश वर्मा, नायब सूबेदार बीआर पाल, हवलदार विजय मोहन मिश्र, हवलदार अनिल सिंह, कैप्टन मोहम्मद मजीद खान, छोटेलाल वर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनकी वीरता और बलिदान को याद किया। मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र राणा ने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सांसद अरुण सागर ने कहा कि उनकी वीरता और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांसद मिथिलेश कुमार, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक वीर विक्रम सिंह, हरिप्रकाश वर्मा, सलोना कुशवाहा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख रजनी भानु, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय मोहन मिश्रा और कार्यक्रम संयोजक सौरभ सिंह सोमवंशी आदि उपस्थित रहे।
--
पूर्व सैनिकों ने किया नमन
पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन के पदाधिकारी अमर बलिदानी रमेश चंद्र के पैतृक गांव मदनापुर के काबिलपुर पहुंचे। यहां शहीद स्मारक पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन संजय कुमार के साथ अमर बलिदानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चों को बलिदानी रमेश चंद्र और सेना के विषय में बताया गया।


----
छात्र-छात्राओं ने वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के अदम्य शौर्य तथा साहस को नमन किया गया। बलिदान होने वाले वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर सदनीय समूह गान प्रतियोगिता में सतलुज सदन प्रथम, कृष्णा सदन द्वितीय तथा नर्मदा सदन तृतीय स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य प्रखर खंडेलवाल ने कहा कि अमर बलिदानी हमेशा याद रखे जाएंगे। चेताली श्रीवास्तव, निकुंज खंडेलवाल, श्रेया पांडे, पलक नील खंडेलवाल, उप प्रधानाचार्य केसी जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद

अमर बलिदानी रमेश चंद्र के गांव काबिलपुर में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व सैनिक। स्रोत: विभाग

अमर बलिदानी रमेश चंद्र के गांव काबिलपुर में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व सैनिक। स्रोत: विभाग

अमर बलिदानी रमेश चंद्र के गांव काबिलपुर में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व सैनिक। स्रोत: विभाग

अमर बलिदानी रमेश चंद्र के गांव काबिलपुर में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व सैनिक। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed