फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trial for UP Khae-Kho team begins on three days

Shahjahanpur News: यूपी खाे-खो टीम के लिए ट्रायल तीन को

Fri, 01 Dec 2023 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Trial for UP Khae-Kho team begins on three days
भारतीय खो-खो संघ की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। संस्था
शाहजहांपुर। 33वीं सबजूनियर और 42वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन ट्रायल तीन दिसंबर को रोजा थर्मल पावर की टाउनशिप में होगा। इसको लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय खो-खो संघ की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में समन्वयक रविकांत मिश्रा ने कहा कि चयन ट्रॉयल में प्रदेशभर के करीब 300 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन होगा। संयोजक नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के ट्रायल की समुचित व्यवस्था रहेगी। बालक एवं बालिका वर्ग में चयनित टीमों के खिलाड़ियों की आयु सीमा सब-जूनियर के लिए 14 वर्ष तथा जूनियर वर्ग में 18 वर्ष से कम होना जरूरी है।
विज्ञापन

चयनकर्ताओं में केकेएफआई की ओर से सुधा तिवारी, डाॅ. प्रीती, डाॅ. हर्षिता, राधेश्याम यादव, अरुण प्रताप सिंह, सपना पांडे, एसपी बमानिया, प्रदीप कुमार व अवनीश रहेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से चयन ट्रॉयल में समय से प्रतिभाग करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता, अशोक अग्रवाल, विपिन कुमार अग्निहोत्री, प्रमोद कुमार पांडे, शिवम, मुजस्सिर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed