फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tree felling will soon begin in Jalalabad range for highway widening.

Shahjahanpur News: हाईवे चौड़ीकरण के लिए जलालाबाद रेंज में जल्द शुरू होगा पेड़ कटान

Tue, 07 Oct 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Tree felling will soon begin in Jalalabad range for highway widening.
शाहजहांपुर। लिपुलेख भिंड राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पेड़ों का कटान नहीं होने की वजह से पिछले दो सालों से अटका हुआ है। पीडब्ल्यूडी ने जलालाबाद रेंज में आने वाले पेड़ों के कटान के लिए वन निगम को 10 लाख 78 हजार रुपये का भुगतान कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही वन निगम पेड़ों का कटान शुरू कर देगा और चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बरेली मोड़ से जलालाबाद याकूबपुर चौराहा तक हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। करीब 28 किमी की दूरी में पांच हजार से अधिक पेड़ हाईवे के चौड़ीकरण में बाधा बन रहे हैं। जहां पर पेड़ नहीं है, वहां पीडब्ल्यूडी ने चौड़ीकरण का कार्य कर दिया है।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से काफी दिनों से पेड़ कटान के लिए एनओसी नहीं मिल पा रही थी। इसकी वजह से चौड़ीकरण का कार्य अटका हुआ था। पीडब्यूडी ने जलालाबाद रेंज में पुरैना से लेकर याकूबपुर तिराहा तक पेड़ कटान के लिए वन निगम को भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर रेंज में अभी 20 किमी क्षेत्र में पेड़ के कटान का कार्य अटका हुआ है। जलालाबाद रेंज में पेड़ कटान की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।

--
जलालाबाद क्षेत्र में हाईवे के चौड़ीकरण में आने वाले पेड़ काटने के लिए वन निगम को 10 लाख से अधिक का भुगतान कर दिया गया है। पेड़ काटने की जिम्मेदारी वन निगम की है। पेड़ कटान के बाद चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
- रथिन सिन्हा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी खंड एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed