फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Travel during the ill juvenile death at Roza

सफर के दौरान बीमार किशोर की रोजा स्टेशन पर मौत

Sun, 21 Feb 2016 12:00 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 21 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन

इलाज के लिए चंडीगढ़ जा रहे एक पांच साल के बच्चे की सफर के दौरान मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को घरवालों के सुपुर्द कर दिया, जिस कारण जननायक एक्सप्रेस को करीब 20 मिनट तक रोजा में ठहराव दिया गया।

विज्ञापन

बिहार के जिला पुरुषोत्तम नगर निवासी बेंचू पटेल का पांच साल का बेटा मोहित बीमार चल रहा था। इसको मेडिकल कालेज गोरखपुर से हायर इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया था। बेंचू पटेल ने जीआरपी को बताया कि वह अपने बेटे मोहित और बहन गिरिजा देवी और मोहित की मामी के साथ जननायक एक्सप्रेस से इलाज के लिये चंडीगढ़ जा रहा था।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सीतापुर आते-आते मोहित की तबियत बिगड़ने लगी, जिसकी सूचना रेलवे प्रशासन को दी गई। रोजा में सहायक मंडल चिकित्साधिकारी संजय राय अपनी टीम के साथ मरीज को अटेंड करने रोजा स्टेशन पहुंच गये। शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जब ट्रेन रोजा आई, बीमार मरीज मोहित को यहां इलाज के लिए उतारा गया, लेकिन डाक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल दल ने जीआरपी को मेमो देकर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी विवेक मौर्य ने बताया कि मोहित बीमार चल रहा था। इसी बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। उसके पास रेफर लेटर था। मृतक के पिता ने पोस्टपार्टम कराने से मना कर दिया लिहाजा अधिकारियों से निर्देश लेने के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed