{"_id":"68ec0fffb6a54725e20f0b60","slug":"transport-corporation-gets-four-new-buses-passengers-will-get-relief-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-154890-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परिवहन निगम को मिलीं चार नई बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परिवहन निगम को मिलीं चार नई बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम के बेड़े में नई बसों के आने का सिलसिला जारी है। रविवार को निगम को चार नईं बसें और मिल गईं। इन्हें विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
परिवहन निगम के पास अपनी 134 तो अनुबंध की 75 बसें हैं। शाहजहांपुर डिपो से 25 बसों को दिल्ली रूट पर चलाया जाता है। फर्रुखाबाद, बरेली, लखीमपुर, बंडा, मैलानी और पुवायां मार्ग पर प्रत्येक 15 मिनट में बसों का संचालन होता है। गत दिनों कुछ बसें कंडम होने पर उन्हें मुख्यालय भेज दिया गया। उनकी जगह पर नई बसें मिली हैं।
पूर्व में छह बसें भेजी गईं थी। रविवार को 50 सीटर चार नईं बसें और मिल गईं। इसमें एक बस आगरा रूट पर सुबह सात बजे चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को राहत मिरेगी। शेष बसों को भी दीपावली से पहले विभिन्न विभिन्न मार्गों पर चलाया जाएगा। केंद्र प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि मुख्यालय से आने वाली बसों के संचालन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। पुरानी के स्थान पर नई बसों का संचालन प्राथमिकता है।
विज्ञापन
--
दिल्ली रूट पर चलेगी वातानुकूलित बस
डिपो में वातानुकूलित एसी बसों को जयपुर रूट पर लगाने के बाद आय नहीं मिल रही है। इसके चलते इनका रूट बदल दिया गया है। केंद्र प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि एसी बसों को दिल्ली मार्ग पर चलाएंगे। एक बस सुबह आठ बजे और दूसरी रात में आठ बजे रवाना की जाएगी। इसके अलावा शाहजहांपुर डिपो की बस को मनोनाधाम, आंवला के लिए भी शुरू किया जाएगा। सुबह सात बजे शाहबाद से बस चलकर नौ बजे जिले से होते हुए बीसलपुर के लिए रवाना होती है। यही बस मनोना धाम जाएगी।