{"_id":"64370b75da104bbdde05fea7","slug":"transport-company-manager-tied-up-in-a-godown-and-beaten-to-death-shahjahanpur-news-c-4-1-125043-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की गोदाम में बांधकर पीट-पीटकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की गोदाम में बांधकर पीट-पीटकर की हत्या
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर शिवम जौहरी (32) की गोदाम में बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिवम को गोदाम में बांधकर डंडे से पीटा जा रहा है। सदर बाजार पुलिस ने शिवम के पिता की तहरीर पर व्यापारी नेता नीरज गुप्ता और ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक बंकिम सूरी समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में ट्रांसपोर्टर समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है।
चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला अजीजगंज में रहने वाले अधीश जौहरी के मुताबिक उनका बेटा शिवम जौहरी शाहजहांपुर सूरी ट्रांसपोर्ट में सात साल से मैनेजर था। मंगलवार शाम को उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक युवक ने लावारिस दर्शाते हुए भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि शाम को ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी बलराम ने उन्हें शिवम को करंट लगने की सूचना दी। बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। वह परिवार वालों के साथ वहां पहुंचे तो मोर्चरी में शव रखा मिला। शिवम के सिर के साथ ही शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे।
विज्ञापन
इस मामले में पिता ने रात में ही कन्हैया हौजरी के मालिक एवं व्यापारी नेता नीरज गुप्ता और ट्रांसपोर्टर बंकिम सूरी समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस पर बुधवार दोपहर पुलिस ने व्यापारी नेता नीरज गुप्ता, ट्रांसपोर्टर बंकिम सूरी, कुनाल अरोरा, शिवम गुप्ता, नीरज गुप्ता के एकाउंटेंट, केशव व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने बंकिम सूरी समेत छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
- ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - एस. आनंद, एसपी