फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Transmission of six hundred quintals of wheat caught

Shahjahanpur News: छह सौ क्विंटल गेहूं का संचरण पकड़ा

Thu, 17 Apr 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 17 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Transmission of six hundred quintals of wheat caught
खमरिया गोदाम में जांच करते अ​धिकारी। स्रोत: सूचना विभाग - फोटो : शहर के रानीलक्ष्मी बाई के पास छाता लगाकर धूप से बचाव करती छात्राएं। संवाद
शाहजहांपुर। गेहूं की कालाबाजारी की सूचना पर एडीएम एफआर अरविंद कुमार निजी कार से जैतीपुर के खमरिया पहुंचे। यहां पर उन्होंने दो ट्रकों को पकड़ा। दोनों ट्रकों में छह सौ क्विंटल गेहूं बरामद किया गया है, जिसे गेहूं बगैर मंडी लाइसेंस के ले जाया जा रहा था। गेहूं को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया गोपनीय सूचना मिली कि जैतीपुर क्षेत्र में अवैध तरीके से गेहूं का संचरण किया जा रहा है। वह घर से लोअर-टीशर्ट, गमछा डाल कर स्लीपर पहन कर जैतीपुर के खमरिया गांव पहुंचे। यहां उन्होंने सरकारी गोदाम की जांच की। सड़क से गेहूं की बोरी लादकर दो ट्रक निकले। ट्रक रोकने का प्रयास किया तो चालकों ने रफ्तार तेज कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद पीछा करके ट्रकों को ओेवरटेक करके एडीएम ने रोका। इसके बाद संबंधित तहसीलदार समेत पुलिस को सूचना दी। मौके पर तिलहर मंडी सचिव शिवेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ पहुंच गए। चालकों से पूछताछ की गई तो उनके पास गेहूं ले जाने का लाइसेंस नहीं मिला। गेहूं को जब्त कर लिया गया। एडीएम अरविंद सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर वह गेहूं चेकिंग करने के लिए निकले थे। बगैर लाइसेंस के संचरण किए जा रहे गेहूं को जब्त कर लिया गया। संबंधित के विरुद्ध जुर्माना लगाने की कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed