फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Transformers blown in rural areas, wires broken in cities

Shahjahanpur News: ग्रामीण इलाकों में फुंके ट्रांसफार्मर, शहर में टूटे तार

Sat, 25 May 2024 04:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 25 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Transformers blown in rural areas, wires broken in cities
कटरा में  हाईड्रोलिक मशीन से बिजली के फाल्ट ठीक करते   कर्मचारी। स्रोत:  जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी के साथ ग्रामीण इलाकों में बिजली की लाइनों व ट्रांसफार्मरों पर मुसीबत टूट पड़ी है। शुक्रवार को देहात क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फुंकने से 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति गायब रहीं। वहीं शहरी क्षेत्र में तार टूटने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

गोविंदगंज उपकेंद्र के टाउन हाल फीडर में एसपी कॉलेज रोड पर बंच लाइन जलने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। शाम में ओवरलोडिंग के चलते लाइन जलने से लोगों को काफी दुश्वारियाें से दो-चार होना पड़ा। इस बीच करीब दो हजार उपभोक्ता एक घंटे तक बिजली के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाके में ट्रांसफार्मर खराब होने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। खुदागंज के गांव देवरास में 16 केवी का ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह मिर्जापुर के जरियनपुर में दस केवी, कलान के शेरगंज में 25 केवी व मिर्जापुर अस्तूआपुर में 25 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे क्षेत्र की बिजली गायब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
कटरा के लोग लो-वोल्टेज से परेशान

मीरानपुर कटरा। रात में अघोषित विद्युत कटौती व लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान हैं। मोहल्ला इस्लामनगर से नगर पंचायत सदस्य अशरफ आलम, आतिशबाजान के संजीव सैनी, कायस्थान के अजीम खां ने बताया कि रात को लो वोल्टेज की समस्या रहती है। बार-बार ट्रिपिंग से लोगों की नींद उड़ गई है। अवर अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी में लोड बढ़ने के कारण समस्या आ रही है।

-----------
हाईड्रोलिक मशीन से फाल्ट होंगे ठीक
मीरानपुर कटरा। भीषण गर्मी में ट्रिपिंग की समस्या से जूझते विद्युत उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार से नगर पंचायत ने काम शुरू करा दिया। नगर पंचायत सदस्यों की मांग पर ईओ अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा ने कस्बे में बिजली फॉल्ट को ठीक करने के लिए हाइड्रोलिक मशीन वाले वाहन चलाने के निर्देश दिए। शाम छह बजे से रात्रि 12 बजे तक वाहन चलेंगे और फॉल्ट ठीक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed