फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Transformer fire due to technical fault, lights of hundreds of houses went off

तकनीकी खराबी से ट्रांसफार्मर में लगी आग, सैकड़ों घरों की बत्ती गुल

Wed, 12 Oct 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Transformer fire due to technical fault, lights of hundreds of houses went off
शाहजहांपुर। गोविंदगंज उपकेंद्र के टाउनहाल फीडर से जुड़े ट्रांसफार्मर में मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी से आग लग गई। लाल इमली चौराहे के पास से निकलते लोगों ने ट्रांसफार्मर से धुआं उठते देख उपकेंद्र पर मौजूद सब स्टेशन ऑपरेटर को सूचना दी। बाद में लाइन बंद कर ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू होने पर बारिश आड़े आ गई। फीडर से जुड़े कई इलाकों में घंटों बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन

लाल इमली चौराहा के पास मंगल सिंह ठेकी वालों की गली के नुक्कड़ पर टाउनहाल फीडर की लाइन से 250 केवी का ट्रांसफार्मर जुड़ा है। इस ट्रांसफार्मर से चौराहा समेत टाउनहाल, बाड़ूजई प्रथम, बाड़ूजई द्वितीय, मोहनगंज, बाड़ूजई पेशावरी आदि क्षेत्रों के करीब सात सौ घरों और प्रतिष्ठानों को बिजली आपूर्ति होती है। सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सूचना पर एसएसओ ने तत्काल टाउनहाल फीडर की लाइन बंद कर दी। कुछ देर बाद प्रभारी अवर अभियंता गुलशन कुमार भी मौके पर पहुंच गए। जांच करने पर ट्रांसफार्मर के कई पुर्जे और केबल जोड़ जले पाए जाने पर प्रभारी जेई ने जला हुआ ट्रांसफार्मर कार्यशाला भेजकर वहां से दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाया। शाम पांच बजे के बाद तक ट्रांसफार्मर बदलने का काम जारी रहा। प्रभारी जेई ने बताया कि ट्रांसफार्मर के अंदरूनी हिस्से में आई किसी तकनीकी खराबी के कारण उसमें आग लग गई, लेकिन अन्य हिस्से सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed