फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Transformer caught fire on Diwali in Shahjahanpur

Shahjahanpur: दिवाली पर ट्रांसफार्मर में लगी आग, पास में खड़ी कार भी जली, पूरे मोहल्ले की बिजली रही गुल

Mon, 13 Nov 2023 10:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Nov 2023 10:56 AM IST
सार

शाहजहांपुर में दिवाली पर चौक कोतवाली क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे पूरे मोहल्ले की बिजली गुल रही है। दूसरी तरफ सदर बाजार क्षेत्र में एक दुकान में आग लग गई। जिससे लाखों रुपये का माल जल गया। 

विज्ञापन
Transformer caught fire on Diwali in Shahjahanpur
ट्रांसफार्मर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला कच्चा कटरा मोड़ पर रविवार की रात ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटों ने पास में खड़ी कार को भी चपेट में ले लिया। ट्रांसफार्मर में आग लगने से दिवाली पर पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन


रविवार शाम करीब सात बजे ओवरलोडिंग के चलते कच्चा कटरा पर लगे 500 एमवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। धमाकों के साथ ट्रांसफार्मर से ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगी, जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां पास में ही खड़ी कार भी आग की चपेट में आकर जल गई। 
विज्ञापन


तेज धमाके के साथ कार के टायर और फ्यूल टैंक फट गया। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। दीपावली पर ट्रांसफार्मर फूंकने से पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। देर रात तक विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेयर पार्ट्स की दुकान में  लगी आग
थाना सदर बाजार के मोहल्ला लकड़ी मंडी में रविवार की शाम में कमलेश तिवारी की स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। रात करीब 12 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

घंटाघर स्थित लकड़ी मंडी में  स्पेयर पार्ट्स की दुकान में कमलेश तिवारी ने दीपावली की पूजा की थी। पूजा करने के बाद वह अपने घर चले गए थे। बताते हैं कि दीये से आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची। करीब 12 गाड़ियों का पानी खर्च करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों ने बताया कि दुकान में टायर ट्यूब भरे होने से आग  को बुझाने में समय लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed