फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trains were crowded... buses that left the city empty arrived from Delhi full.

Shahjahanpur News: ट्रेनों में उमड़ी भीड़... शहर से खाली गईं बसें दिल्ली से भरकर आईं

Sun, 19 Oct 2025 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Trains were crowded... buses that left the city empty arrived from Delhi full.
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट पर लटक कर जाते यात्री। संवाद
शाहजहांपुर। दीपावली पर घर जाने वालाें की रेलवे स्टेशन पर भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेनें पहले से भरकर आने की वजह से यात्रियाें को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। इसी तरह परिवहन निगम की दिल्ली से आने वाली रोडवेज की बसें भरकर आईं।
विज्ञापन

धनतेरस को शनिवार होने के चलते लोग अपने घर जाने के लिए निकल पड़े हैं। ट्रेनों में पहले से आरक्षण कराने वालों को सीट मिल गई, लेकिन जनरल टिकट पर सफर करने वालों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। दोपहर में आई राज्यरानी और त्रिवेणी एक्सप्रेस में सफर करने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

जनरल टिकट पर सफर करने वालों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। सीट घेरने के लिए मशक्कत करना पड़ी। इस दौरान पायदान तक पर यात्री सफर करते नजर आए। शाम को अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में भीड़ रही। भीड़ बढ़ने के बावजूद आरपीएफ के जवान स्टेशन परिसर में नजर नहीं आए। जबकि उन्हें प्लेटफॉर्म पर भ्रमणशील रहने के निर्देश मुरादाबाद के अफसरों ने दिए थे। दूसरी ओर भीड़ बढ़ने के साथ ही अवैध वेंडर भी सक्रिय हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दिल्ली से आने वाली बसों में भीड़
धनतेरस ने शाहजहांपुर डिपो की झोली को भर दिया है। दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए निगम की 40 बसाें को भेजा गया। यहां से खाली जाने वाली बसें उधर से भरकर आईं। एआरएम अरुण कुमार के अनुसार, रविवार को अधिक भीड़ होने की संभावना के चलते रविवार को और बसें दिल्ली रूट पर भेजी जाएंगी। त्योहार पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर निगम का राजस्व 28 लाख 59 हजार तक पहुंच गया है।

--
डग्गामार वाहनों ने वसूला मनमाना किराया
त्योहार पर डग्गामार वाहनों ने खूब चांदी काटी। मैजिक के साथ इको भी पुवायां, खुटार, मैलानी, निगोही आदि के लिए दौड़ीं। इस दौरान डग्गामार वाहनों ने मनमाना किराया वसूला। ये वाहन क्षमता से अधिक सवारी लेकर दौड़ते नजर आए।

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट पर लटक कर जाते यात्री। संवाद

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट पर लटक कर जाते यात्री। संवाद

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट पर लटक कर जाते यात्री। संवाद

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट पर लटक कर जाते यात्री। संवाद

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट पर लटक कर जाते यात्री। संवाद

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट पर लटक कर जाते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed