{"_id":"6afb5379aa6596de42009cbb","slug":"five-year-prison-sentence-for-the-person-convicted-in-a-case-involving-the-kidnapping-of-a-minor-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-190179-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नाबालिग के अपहरण के मामले में दोषी को पांच वर्ष कारावास की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नाबालिग के अपहरण के मामले में दोषी को पांच वर्ष कारावास की सजा
Tue, 17 Nov 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नाबालिग के अपहरण के 12 साल पुराने मामले में अदालत ने दोषी को पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव निवासी हलबंत के खिलाफ तीन जून 2014 को वादिनी ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी उसे अगवा कर ले गया। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 363 और 366 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की थी। विवेचना के बाद 14 जुलाई 2014 को आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया।
मुकदमे की सुनवाई के दौरान तिलहर पुलिस, मॉनीटरिंग सेल और अभियोजन विभाग ने प्रभावी पैरवी करते हुए सात गवाहों को न्यायालय में पेश कराया। उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्णलीला यादव ने
विज्ञापन
हलबंत को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। संवाद