फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trains got delayed due to farmer protest

Shahjahanpur News: किसान आंदोलन के कारण देरी से आईं ट्रेनें

Thu, 25 Apr 2024 06:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 25 Apr 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Trains got delayed due to farmer protest
-शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली 12 ट्रेनें हुईं प्रभावित
विज्ञापन

-13308 गंगा सतलुज 13 घंटा 11 मिनट लेट रही, परेशान हुए यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। पंजाब के शंभू बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा। इसके चलते ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है। बुधवार को 12 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से आ सकीं। 13308 गंगा सतलुज 13 घंटे देरी से आई।
मार्ग परिवर्तन के चलते सानेहवाल-चंडीगढ़-अंबाला कैंट मार्ग से संचालित पर 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 4:00 बजे की जगह दोपहर 12:31 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर आई। 15098 भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस दोपहर 12:45 के स्थान पर रात 12:50 बजे आ सकी।
विज्ञापन

इसी तरह से 13152 कोलकाता एक्सप्रेस सात घंटे 27 मिनट लेट होने से दोपहर 1:05 की जगह 8:42 बजे आई। 13308 गंगा सतलुज सुबह 6:49 के बजाय रात 8:03 बजे आ सकी। यह अपने निर्धारित समय से 13 घंटा 11 मिनट लेट रही। 04682 कोलकाता सुपरफास्ट फेयर स्पेशल दोपहर 2:00 बजे के स्थान पर रात 8:35 बजे आई, जो छह घंटे 38 मिनट की देरी से रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

13006 अमृतसर हावड़ा का भी मार्ग परिवर्तित रहा। इनके अलावा 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस का समय शाम 6:34 बजे है। यह रात 7:48 बजे आई। इसी तरह से 12460 जम्मूतवी सुपर फास्ट शाम 6:13 की बजाय रात 9:48 बजे, 13009 दून एक्सप्रेस रात 9:05 के स्थान पर रात 10:30 बजे यहां आ सकी।

15211 जननायक एक्सप्रेस को अंबाला कैंट से संचालित किया गया, जोकि दोपहर 1:11 की जगह 1:31 बजे आई। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ रहा है। इससे रेलयात्रियों को परेशानी हो रही है। उम्मीद है जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed