{"_id":"577562484f1c1b0b7279aa4f","slug":"training-will-be-given-to-the-rural-development-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत विकास योजना को दिया जाएगा प्रशिक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत विकास योजना को दिया जाएगा प्रशिक्षण
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव के निर्देष पर जिले में ग्राम पंचायत विकास योजना को क्रियान्वित करने के लिए विकास खंड और न्याय पंचायत स्तर पर पांच जुलाई से विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इस संबंध में डीएम पुष्पा सिंह ने बृहस्पतिवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशिक्षण शिविर आयोजन संबंधी उत्तरदायित्व तय किए। डीएम के अनुसार पांच व छह जुलाई को विकास खंड स्तर पर और सात जुलाई से 19 जुलाई तक न्याय पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। डीएम ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा निर्धारित तिथियों पर जनपद स्तर पर बीडीओ और एडीओ पंचायत को प्रशिक्षित किया जाएगा। विकास खंड स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण शिविरों में आरईएस और लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रतिभाग करेंगे। ब्लॉक स्तर पर सभी ग्राम पंचायत अधिकारी अनिवार्य रूप प्रशिक्षण में शामिल होंगे। डीएम के अनुसार पांच व छह जुलाई को विकास खंड स्तर पर और सात से 19 जुलाई तक न्याय पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन