{"_id":"6521b53be715cac8bd057cfa","slug":"training-camp-will-connect-people-with-the-ideology-of-socialism-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-6026-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समाजवाद की विचारधारा से लोगों को जोड़ेगा प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समाजवाद की विचारधारा से लोगों को जोड़ेगा प्रशिक्षण शिविर
Sun, 08 Oct 2023 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सपा की बैठक में बोलते पूर्व एमएलसी । स्त्रोत संगठन
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव से पहले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे। उनके आगमन से पूर्व प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी पूर्व एमएलसी ने जिला कार्यालय पर बैठक कर तैयारियों का खाका तैयार किया।
इस मौके पर पूर्व एमएलसी आनंद भदौरिया ने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दशा और दिशा दोनों ही तय करेगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत बड़े नेता विचार रखेंगे। उन्होंने कहा कि शिविर में हर विधानसभा से सेक्टर व बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का चयन कर प्रतिभाग किया जाएगा। पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर समाजवाद की विचारधारा से लोगों को जोड़ने का काम करेगा।
पूर्व एमएलसी अमित यादव, जिलाध्यक्ष तनवीर खां, कुंवर जयेश प्रसाद, नीरज मौर्य कुशवाहा, रणंजय सिंह यादव, उपेंद्र पाल सिंह, राजेश कश्यप,कमल किशोर कठेरिया, चौधरी रामकुमार भोजवाल आदि मौजूद रहे।