फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trainees honored at the convocation ceremony of Government ITI

Shahjahanpur News: राजकीय आईटीआई के दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षणार्थी सम्मानित

Sun, 05 Oct 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Trainees honored at the convocation ceremony of Government ITI
आकांक्षा त्रिपाठी - फोटो : mathura
रोजा। व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं नोडल उद्यमशीलता विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जलालाबाद और पुवायां की राजकीय आईटीआई के विभिन्न ट्रेड में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजधानी दिल्ली में प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। बाद में जलालाबाद आइ्रटीआई के कार्यदेशक राजीव कुमार सिंह ने दीक्षांत समारोह के औचित्य पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देते समय प्रधानाचार्य ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे जाने के लिए चलते जाना होगा क्योंकि मंजिल रुकने से नहीं बल्कि आगे बढ़ने से मिलती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जलालाबाद आईटीआई की कशिश और सपना कश्यप, स्थानीय आईटीआई के सुखदेव, अनंत पाडेय, फिरदौस खान और पुवायां आईटीआई के प्रशांत कुमार, विनीत कुमार, शैलेंद्र कुमार, नेहा सिंह आदि को सम्मानित किया गया। संजय कुमार सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में जलालाबाद के कार्यदेशक रामसरन, प्रभारी ब्रह्मपाल, कृष्ण मुरारी, दुर्गेश राय, रवींद्र कुमार, मनदीप वर्मा, सर्वेश कुमार आदि का सहयोग रहा। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
प्रशिक्षणार्थियों की बात
इलेक्ट्रीशियन डीएसटी ट्रेड में मैंने 1200 में 1123 अंक हासिल किए हैं। भविष्य में कस्टम अधिकारी बनने का मेरा सपना है।
-अनंत पांडेय
---
पेंटर की जनरल ट्रेड में मुझे 1101 अंक प्राप्त हुए हैं। मुझे मौका मिला तो आगे चलकर आईटीआई अनुदेशक बनने का लक्ष्य है।
-फिरदौस खानम
---
स्टेनोग्राफी एवं सचिवालय सहायक ट्रेड की परीक्षा पास करने के बाद मैं सचिवालय या न्यायिक सेवा में जाना चाहती हूं। पढ़ाई कर आगे बढ़ना है। -आकांक्षा त्रिपाठी

---
इलेक्ट्रीशियन डीएसटी ट्रेड में 1112 अंक प्राप्त हुए हैं। आगे पढ़ाई कर इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर बनना चाहता हूं।
-सुखदेव

आकांक्षा त्रिपाठी

आकांक्षा त्रिपाठी- फोटो : mathura

आकांक्षा त्रिपाठी

आकांक्षा त्रिपाठी- फोटो : mathura

आकांक्षा त्रिपाठी

आकांक्षा त्रिपाठी- फोटो : mathura

आकांक्षा त्रिपाठी

आकांक्षा त्रिपाठी- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed