{"_id":"60d38e0c8ebc3e2b8a21e574","slug":"train-shahjahanpur-news-bly4508169134","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन पर पेड़ गिरा, रेल यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन पर पेड़ गिरा, रेल यातायात बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सीतापुर ब्रांच रेलवे लाइन की एचटी लाइन पर अचानक पेड़ गिर गया। इससे रेल यातायात बाधित हो गया। सूचना पर रोजा से टॉवर वैगन मौके पर भेजा गया, जिसके बाद पेड़ हटाया जा सका। इस दौरान करीब दो घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा।
मंगलवार शाम करीब सात बजे सीतापुर ब्रांच लाइन पर मैगलगंज स्टेशन के पास किलोमीटर संख्या 44/6 पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इसकी वजह से रेल लाइन बाधित हो गया। इसका पता लगने पर स्टेशन मास्टर ने सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोल के आदेश पर दोनों ओर से आने वाली ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर रोक दिया गया। मुरादाबाद कंट्रोल के आदेश पर रोजा से टॉवर वैगन मौके पर पहुंचा और गिरे हुए पेड़ को रेलवे ट्रैक से हटाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक किया गया। इससे करीब दो घंटे बाद रेल यातायात चालू हो सका। इस दौरान कुछ स्पेशल ट्रेनें और मालगाड़ियां प्रभावित हुईं। टीम में सेक्शन इंजीनियर जेपी यादव, बलराम, भाईलाल, धीरेंद्र कुमार, अमरदीप आदि मौजूद रहे।
टॉवर वैगन से कटकर बुजुर्ग की मौत
रोजा-सीतापुर ब्रांच लाइन से गुजरने वाले बिजली के तारों पर पेड़ गिरने की सूचना पर रोजा से टॉवर वैगन रवाना किया गया। तभी रास्ते में जहानीखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास टॉवर वैगन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसकी जानकारी लोको चालक ने कंट्रोल दी। आदेश पर पीछे से आने वाली ट्रेन को रोक दिया गया। इसकी सूचना पर जीआरपी प्रभारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने अपने सीमा से बाहर का मामला बताया। इस पर कंट्रोल ने सिविल पुलिस को मेमो दिया। हरदोई के जहानीखेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। देर शाम तक बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो सकी। संवाद