फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Train Accident

खुले फाटक से गुजरी ट्रेन की चपेट में आने से पांच की मौत, एक घायल

Fri, 23 Apr 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Train Accident
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे फाटक पर बृहस्पतिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। फाटक खुले फाटक से गुजर रही चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस एक ट्रक, डीसीएम और बाइक से टकरा गई। इसमें ट्रक चालक, बाइक सवार दंपती और उनके बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि डीसीएम चालक घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया, जिससे रेल यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग का फाटक बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे खुला था। फाटक खुला होने से रेलवे क्रासिंग से होकर वाहन गुजर रहे थे। तभी चंडीगढ़ - लखनऊ एक्सप्रेस हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग से होकर गुजरी तो कोल्डड्रिंक से भरा एक ट्रक, डीसीएम, दो बाइक और पैदल जा रहे एक दुकानदार को रौंदती चली गई। ट्रेन की टक्कर लगने से बाइक सवार थाना तिलहर कस्बे के उम्मरपुर निवासी सिदाकत (30), उनकी पत्नी गुलिस्तां (28) और डेढ़ साल की बेटी हमजा, पंजाब के रहने वाले ट्रक चालक सतेंदर और हुलासनगरा गांव निवासी दुकानदार प्रेमपाल की मौत हो गई। प्रेमपाल फाटक के पास ही खोखा में पान मसाले की दुकान चलाता था। हादसे में घायल हुए डीसीएम चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। डीसीएम चालक कौन और कहां का रहने वाला है इसका पता नहीं चल सका। टक्कर लगने के बाद ट्रेन के इंजन में फंसा ट्रक फाटक से करीब 500 मीटर दूर घिसटता चला गया। इससे ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया।
विज्ञापन

हादसे का पता लगने पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस आनंद समेत तमाम अफसर और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फौरन इसकी सूचना मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल को दी गई, जिसके बाद हुलासनगरा रेलवे फाटक से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को इधर-उधर रास्ते में रोक दिया गया। उधर, हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया, जिससे ट्रैफिक डायवर्जन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन की टक्कर से ट्रक और बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई। डीसीएम चालक घायल हुआ है, जिसको इलाज के लिए बरेली भेजा गया है। हादसे में किसकी लापरवाही है, इसकी जांच रेलवे प्रशासन करेगा। - इंद्र विक्रम सिंह, डीएम शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed