{"_id":"8d01d831e2402af4f864c124848ab453","slug":"traffic-through-drama-be-aware-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक के जरिए यातायात के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक के जरिए यातायात के प्रति किया जागरूक
शाहजहांपुर
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए जीएफ कॉलेज में नाटक रफ्तार का मंचन किया गया। सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास को मिटाने की दिशा में प्रयासरत डॉ. आनंद प्रकाश मिश्र के नए नाटक में युवाओं को जिंदगी की कीमत बखूबी समझाई गई है। इसमें संदेश दिया गया है कि यदि वाहन चलाने में यातायात नियमों का पालन करने के साथ सावधानी नहीं बरती तो जीवन रूपी गाड़ी की गति थम सकती है। सजग समाज सेवा समिति के तत्वावधान में खेले गए नाटक में लेखक ने तेज रफ्तार वाहनों से आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को आपस से संजोते हुए यातायात नियमों को महत्वपूर्ण बताते हुए उनका पालन किया जाना आवश्यक बताया है। संदेश यह भी है कि यदि यातायात नियमों का पालन किया जाए, तो अधिकांश दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं। नाटक निर्देशन, लेखक डॉ. आनंद प्रकाश मिश्र की पत्नी नलिनी मिश्रा ने किया है। मंचन में जमाल खां, रोहिद खां, भावना सिंह, हिमांशी, शीला मिश्रा, प्रशांत कुमार, अश्वनी मिश्र, बृजेंद्र यादव, अभिनय वाजपेयी, आकाश शुक्ला, विजय कश्यप, हैदर आदि रहे।
इससे पूर्व नाटक का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने किया। इस मौके पर डॉ. इशरत अल्ताफ, डॉ. जमील अहमद, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. युक्ति माथुर, डॉ. आयशा जेबी, डॉ. नशीमुश्शान खान, डॉ. जीए कादरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इससे पूर्व नाटक का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने किया। इस मौके पर डॉ. इशरत अल्ताफ, डॉ. जमील अहमद, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. युक्ति माथुर, डॉ. आयशा जेबी, डॉ. नशीमुश्शान खान, डॉ. जीए कादरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन