फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic system in Tilhar breaks down, jam on main roads

Shahjahanpur News: तिलहर में यातायात व्यवस्था चरमराई, मुख्य मार्गों पर जाम

Sat, 18 Nov 2023 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 18 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Traffic system in Tilhar breaks down, jam on main roads
तिलहर में शुक्रवार को मुख्य बाजार विरियागंज में लगा जाम। संवाद
तिलहर। नगर के मुख्य मार्गों से होमगार्ड और पुलिस की ड्यूटी हट जाने से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दीपावली और भैया दूज के त्योहार पर लगातार बाजार में जाम होने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। शुक्रवार को भी मुख्य चौराहा बिरियागंज और स्टेट बैंक तहसील मार्ग जाने वाले चौराहे पर जाम से लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन



जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने पूर्व में ई-रिक्शा चालकों के रूट तय कर दिए गए थे। इसके लिए कुछ खास स्थान पर होमगार्ड और पुलिस पिकेट की व्यवस्था की गई थी। त्योहार के समय यह व्यवस्था ध्वस्त हो गई। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से शहर में चारों ओर मुख्य मार्गों पर जाम लगना शुरू हो गया है। त्योहारों पर लोगों को जाम के कारण बाजार में निकलना मुश्किल हो गया। शुक्रवार को भी नगर के मुख्य बाजार बिरियागंज और तहसील मार्ग पर पुलिस चौकी के समीप लोग जाम से जूझते रहे। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने पर जाम की समस्या और भी गंभीर हो गई। लोगों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल ट्रैफिक प्लान लागू कर पुलिस ड्यूटी लगाई जाने की मांग की है। थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश और झारखंड में चुनाव के चलते कुछ पुलिसकर्मियों को वहां भेजा गया है। चुनावी ड्यूटी से लौटने के बाद दोबारा होमगार्ड और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों को पुरानी व्यवस्था के तहत अपने रूट पर चलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed