फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic system derailed before Dhanteras... jams in markets and intersections

Shahjahanpur News: धनतेरस से पहले पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था...बाजार व चौराहों पर लगा जाम

Sat, 18 Oct 2025 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Traffic system derailed before Dhanteras... jams in markets and intersections
बहादुरगंज बाजार में लगा लंबा जाम। संवाद
शाहजहांपुर। धनतेरस से एक दिन पहले ही यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। बाजाराें व चौराहों में जाम लगने से लोग फंस गए। भीड़ होने के बावजूद चार पहिया वाहन या ई-रिक्शा को बाजार में प्रवेश के कोई इंतजाम नहीं किए गए। इसके चलते जाम लगने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सदर बाजार में दुकानदारों ने सामान को सजा दिया। दुकान के बाहर तक सामान रखे जाने की वजह से सड़क संकरी हो गईं। इस दौरान ई-रिक्शा व चार पहिया वाहन के प्रवेश करने से लोगों का निकलना दूभर हो गया। सबसे ज्यादा दिक्कत बहादुरगंज और सदर बाजार में आई। जाम लगने से लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन

शाम को भीड़ बढ़ने पर स्थिति ज्यादा खराब हो गई। घंटाघर से सदर जाने वाले मार्ग पर दुकानें सजने की वजह से घंटाघर से लाल इमली जाने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। शाम करीब पांच बजे लाल इमली चौराहा पर कई बार जाम लगा। चौराहे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार से एक दिन पहले भीड़ बढ़ने के बावजूद यातायात पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाने के बजाय होमगार्ड के सहारे व्यवस्था को छोड़ दिया गया है। वाहनों को पास कराने में होमगार्ड जूझते रहे।
--
शहर में 28 प्वाइंट पर यातायातकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। त्योहार के मद्देनजर विशेष सावधानी बरती जा रही है।
- संजय कुमार, सीओ यातायात
----
धनतेरस : आज से लागू होगा वन वे ट्रैफिक
शाहजहांपुर। धनतेरस पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए शनिवार से सदर बाजार और चौक मार्ग पर एकल मार्ग (वन-वे) व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। 21 अक्तूबर तक सुबह दस से रात तक एकल मार्ग व्यवस्था रखकर लोगों को जाम से बचाया जाएगा। यातायात पुलिस ने इसका प्लान जारी कर दिया है।

--
सदर में यह रहेगी व्यवस्था
- घंटाघर से पंखी चौराहा की तरफ ई-रिक्शा के अतिरिक्त सभी छोटे वाहन जा सकेंगे।
-पंखी चौराहा से बहादुरगंज की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
-जेल के पीछे पार्किंग मोड़ के आगे बहादुरगंज की तरफ सभी प्रकार के वाहन का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
-पचराहा से बहादुरगंज की तरफ व पचराहा से पुराना डाक घर वाली गली में सभी प्रकार के वाहन नहीं आ सकेंगे।

--
यह भी जानें
- टिकली तिराहा से पचराहा होते हुए निशात रोड की तरफ वाहन आ जा सकेंगे।
-कोई भी व्यापारी-दुकानदार अपनी दुकान के सामने अपना या ग्राहक का वाहन खड़ा नहीं करेगा।
-घंटाघर से लकड़ी मंडी, गल्ला मंडी को सभी प्रकार के हल्के वाहन आ-जा सकेंगे।

-वाहन गल्ला मंडी की तरफ से होते हुए घंटाघर की तरफ आ जा सकेंगे।
--
कच्चा कटरा मोड़ से चारखंभा

-कच्चा कटरा मोड़ से चारखंभा की तरफ सभी प्रकार के वाहन जा सकेंगे।
-चारखंभा की तरफ से कच्चा कटरा मोड़ की तरफ सभी प्रकार के वाहन दो पहिया को छोड़कर प्रतिबंधित रहेंगे।
-सरोदी बंगला की तरफ से चौक की ओर व मावा मंडी और मिशन तिराहा की ओर से बाजार की ओर दो पहिया को छोड़कर प्रतिबंधित रहेंगे।

बहादुरगंज बाजार में लगा लंबा जाम। संवाद

बहादुरगंज बाजार में लगा लंबा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed