फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic stopped on Jalalabad-Etah State Highway due to boom in Ganga

गंगा में उफान बढने से जलालाबाद-एटा स्टेट हाईवे पर थमा यातायात

Sat, 15 Oct 2022 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Traffic stopped on Jalalabad-Etah State Highway due to boom in Ganga
शाहजहांपुर। कलान के भैसार बांध पर गंगा का जलस्तर लगातार सातवें दिन शुक्रवार को 15 सेमी बढ़कर 143.20 मीटर हो गया। इससे मिर्जापुर और कलान के तटवर्ती गांवों पर बाढ़ का खतरा बढ़ने के साथ जलालाबाद-एटा स्टेट हाईवे पर यातायात भी थम गया है। रामगंगा का जलस्तर थोड़ा कम हुआ है लेकिन नदी ने कई जगह कटान तेज कर दिया है। शहर के पास गर्रा के जलस्तर में 15 सेमी कमी के बावजूद नदी खतरे के निशान से ऊपर है जबकि खन्नौत के जलस्तर में 25 सेमी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

पानी के तेज बहाव से कटी तिकोला पुल की एप्रोच रोड
जलालाबाद। रामगंगा और बहगुल नदियों के बीच बसे रामपुर, ढका डांडी, चितरऊ, नगला किशन, थाथरमई, उइला, कीलापुर कलां, मंझरा समेत करछीब एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों को आवागमन की सुविधा देने के लिए 350 मीटर लंबा पुल बनाया गया। एप्रोच रोड बनकर तैयार नहीं होने से पुल का औपचारिक शुभारंभ नहीं हो सका, लेकिन आवागमन शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात नदियों में पानी बढ़ने के बाद पुल के पार एप्रोच रोड का करीब 20 मीटर हिस्सा पानी में बह जाने से आवागमन ठप हो गया। इस बीच, विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने एसडीएम बरखा सिंह के साथ तिकोला गांव के पास बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर लोगों का हाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद कराने का भरोसा दिया। तिकोला, उइला, चितरऊ आदि गांव के रामलखन, बहादुर, सरजू, अवधेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि फसलें डूब जाने से आर्थिक नुकसान होने के अलावा जानवरों के लिए हरे चारे व भूसे की दिक्कत हो गई है। विधायक ने फसली नुकसान की भरपाई के लिए जल्द सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने के अलावा अन्य समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परौर क्षेत्र में रामगंगा से हो रहा कृषि भूमि का कटान
परौर। रामगंगा में भारी बाढ़ के चलते क्षेत्र के नारायण नगर पश्चिमी, मोहनपुर, बिचपुरी, दहेलिया आदि गावों के पास उपजाऊ जमीन का कटान तेज हो गया है। क्षेत्र के राजीव सिंह, रणधीर सिंह, अजीत सिंह, धनपाल कश्यप आदि ने फसली नुकसान को देखते शासन से मदद की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान चांदनी माथुर के अनुसार इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। कलान के एसडीएम दुर्गेश यादव का कहना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तहसीलदार को भेजने के साथ फसली नुकसान के सर्वे में लेखपालों को लगाया गया है।
जैतीपुर क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग टूटे
जैतीपुर। विकास खंड के गढ़िया रंगीन क्षेत्र में गांव केसीनगला-रामनगर बोझी गांव का संपर्क मार्ग रामगंगा की बाढ़ से टूट गया है। ग्रामीण खेतों से होकर बाजार आदि जा रहे हैं। इसी क्षेत्र में गांव रामपुर होकर हजरतपुर जाने वाला मार्ग रामपुर गांव के समीप जलमग्न होकर कटने लगा है। ग्रामीणों ने किसी हादसे से बचने को डूबे रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है।

सिंधौली में कठपुरा पुल के पास बाढ़ से कटी रोड
सिंधौली। खन्नौत नदी में बाढ़ से कई गावों का आवागमन बंद हो गया है। कठपुरा पुल से निकल कर आने-जाने वाले ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव नगला शाहजहां निवासी श्यामाचरन ने बताया कि आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन दूसरी रास्ते से आने पर 15 से 18 किमी का फेर पड़ता है। पनवाड़ी गांव के वीरपाल का कहना है कि रोड ऊंचा बनाने के साथ बीच में पुलिया होती तो लोगों को दिक्कत नहीं होती। नगला शाहजहां की सरोजिनी देवी के अनुसार गांव के रास्ते पर लगभग एक किमी तक भरे पानी से निकल कर आना पड़ रहा है। कठपुरा की ग्राम प्रधान शैलजा पांडेय ने बताया रास्ते में पानी लगभग एक मीटर ऊपर चल रहा है। ग्रामीण गोरा रायपुर पुल से या फिर बरौरा गांव से होकर निकल रहे हैं, लेकिन इन रास्तों पर भी कई जगह पानी के बहाव से भूमि कटान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed